श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SL vs IRE: श्रीलंका का विजयी आगाज, आयरलैंड को 20 रनों से चटाई धूल, कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक

Sri Lanka vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड आमने-सामने हुए। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद श्रीलंका ने 164 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026, SL vs IRE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 20 रनों से मात दी। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई।

कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाली पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। हालांकि कामिल मिशारा 11 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। कुसल मेंडिस ने एक छोर संभाले रखा और 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की अहम पारी खेली। वहीं लोअर ऑर्डर में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

आयरलैंड की बल्लेबाजी रही बिखरी हुई

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। हैरी टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, जबकि रॉस अडायर ने 23 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया।

इसके अलावा लॉरकन टकर ने 18 गेंदों में 21 रन और कर्टिस कैम्फर ने 11 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। श्रीलंका की ओर से महेश तीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाना, मथीशा पथिराना

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी