सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी A to Z डिटेल्स

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के बीच होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। हैदराबाद की टीम 6 मैचों मे से 3 मुकाबले में जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैचों में 3 मुकाबले जीतकर पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों यह मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

ऐसी है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 13 मुकाबले में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने टीम ने 12 मुकाबले जीत दर्ज की है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अब देखना है कि इस मैच में कौन बाजी मारता है।

कैसा रहेगा पिच का हाल?

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं। हालांकि, मैदान बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स भी यहां अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में मंगलवार को दिन में बारिश होने की आशंका है, लेकिन मैच के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हाल के मैचों में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। पिछले दोनों मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की दम पर हैदराबाद की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, दो मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत मिली थी। अब दिल्ली इसी जीत को बरकरार रखना चाहेगी।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार