भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत सरकार की हरी झंडी, बाइलैटरल सीरीज को लेकर भी हुआ फैसला

Sports Ministry on IND vs PAK Series: एशिया कप से पहले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भारत सरकार ने अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।

उज्जवल सिन्हा

Sports Ministry on IND vs PAK Series: एशिया कप 9 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने साफ कह दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बाइलैटरल (द्विपक्षीय) सीरीज नहीं खेली जाएगी। लेकिन मल्टी टीम टूर्नामेंट फॉर्मेट में भारत को खेलने से रोका भी नहींं जाएगा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का सामना 14 सितंबर को होना है। इस मुकाबले से पहले खेल मंत्रालय ने कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोकेगी। मंत्रालय ने भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संबंध में नयी नीति का अनावरण किया जिसे पाकिस्तान पर विशेष ध्यान रखकर बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

मंत्रालय की नई नीति के अनुसार, भारत का पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों को लेकर रुख उसकी समग्र नीति पर आधारित होगा। भारत की टीमें अब पाकिस्तान में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगी और न ही पाकिस्तान की टीमें भारत आकर ऐसे मैच खेलेंगी। हालांकि, एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा और भारत उनमें हिस्सा लेता रहेगा।

मल्टी टूर्नामेंट के लिए भारत सरकार ने दी हरी झंडी

खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह कई देशों का टूर्नामेंट है। लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय सरजमीं पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें बहुपक्षीय टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी हमारे नहीं खेलने से पाकिस्तान को ही फायदा होगा। हमें उसे हराना है सीमा पर भी और खेल के मैदान पर भी।

यह पूछने पर कि क्या भारतीय टीम को कई देशों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान में खेलने भेजा जायेगा, सूत्र ने कहा कि ऐसे हालात में हम फैसला लेंगे कि हमें जाना है या नहीं । जिस देश का मंत्री यह कहता कि हो कि हमारा ट्रक पत्थर से भरा है और भारत मर्सीडीज है और टकराने से नुकसान किसे होगा, ऐसे देश में हम अपने खिलाड़ियों को कैसे भेज सकते हैं।

बिहार में अगले सप्ताह से होने वाले एशिया कप हॉकी से ओमान के भी नाम वापिस लेने के पीछे सुरक्षा कारणों के होने से इनकार करते हुए सूत्र ने कहा कि यह कोई वजह नहीं है। ओमान सुरक्षा कारणों से पीछे नहीं हटा है। (भाषा इनपुट के साथ)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी