साल 2011 में भारत की वनडे विश्वकप टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इस दिग्गज ने अचानक लिया संन्यास, दो बार रह चुका है विश्व विजेता टीम का हिस्सा

भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी साल 2007 टी 20 वर्ल्ड कप और साल 2011 वनडे विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

संजय सिंह बिष्ट

टीम इंडिया के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। वो उस भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसने साल 2007 में टी20 और साल 2011 में वनडे विश्वकप का खिताब जीता था। इस दौरान धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी की ट्रॉफी देश की झोली में डाली थी।

पीयूष चावला आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके खेलते हुए केकेआर आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हुआ था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। पीयूष चावला ने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2012 में खेला था।

पीयूष चावला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

पीयूष चावला ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट कर जरिए दी। पीयूष चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर करते हुए अपने बीते पलों को याद किया। इसके अलावा उन्होंने बीसीसीआई और यूपीसीए को भी धन्यवाद किया।

आप सभी का आभारी रहूंगा- पीयूष चावला

पीयूष चावला ने लिखा कि "इस पारी को मैं ग्रैटिट्यूड के साथ खत्म कर रहा हूं। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटारयमेंट की घोषणा करता हूं। आप सभी का आभारी रहूंगा आप सभी इस खूबरसूरत सफर में रहे।" पीयूष चावला भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

आईपीएल करियर

पीयूष चावला ने आईपीएल के कुल 192 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने इतने ही 192 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, स्पिन गेंदबाज 7.96 की इकोनॉमी रही है। उन्हें अंतिम बार मुंबई इंडियंस के लिए साल 2024 में खेलते हुए देखा गया था। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, 20 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज

इंटरनेशनल करियर

साल 2006 में पीयूष चावला ने अपने भारतीय टीम के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने टी20 और वनडे फॉर्मेट में भी डेब्यू कर लिया। उनके कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 25 वनडे और 7 टी20 मुकाबलों में 43 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा