हरमनप्रीत कौर और लॉरा वॉल्वार्ट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's T20 World Cup से पहले भारतीय टीम करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कब से शुरू होगा घमासान

South Africa Women vs India Women: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

South Africa To Host India Indian Women's Team: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों इन दिनों महिला प्रीमियर लीग में व्यस्त है। डब्ल्यूपीएल के बाद भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां भारतीय टीम को टी20, वनडे और एक मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जिसकी जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दी है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की मेजबानी पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए करेगा। यह सीरीज 17 से 27 अप्रैल के बीच डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में खेली जाएगी। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले 17 और 19 अप्रैल को डरबन के ऐतिहासिक किंग्समीड स्टेडियम में होंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी20 मैच 22 और 25 अप्रैल को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में आयोजित किया जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

मैच तारीख स्टेडियम शहर
पहला T20I 17 अप्रैल किंग्समीड डरबन
दूसरा T20I 19 अप्रैल किंग्समीड डरबन
तीसरा T20I 22 अप्रैल वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
चौथा T20I 25 अप्रैल वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
पांचवां T20I 27 अप्रैल विलोमूर पार्क बेनोनी

टी20 वर्ल्ड पर से पहले साउथ अफ्रीका की आखिरी सीरीज

यह सीरीज साउथ अफ्रीकी महिला टीम के लिए 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगी। यह मेगा टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और दो क्वालिफायर टीमों से होगा।

CSA के नेशनल टीम और हाई परफॉर्मेंस के डायरेक्टर एनोक न्कवे ने इस सीरीज को टीम की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत जैसी मजबूत और क्वालिटी टीम के खिलाफ खेलना साउथ अफ्रीका महिला टीम के लिए बिल्कुल सही चुनौती है। इससे खिलाड़ियों को टॉप-लेवल विरोधी के खिलाफ खुद को परखने, टीम संयोजन सुधारने और दबाव में अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का मौका मिलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था वर्ल्ड कप का फाइनल

गौरतलब है कि यह दोनों टीमों के बीच नवंबर 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय भिड़ंत होगी। उस फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला ICC खिताब जीतते हुए इतिहास रचा था और वर्षों का इंतज़ार खत्म किया था।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी