साउथ अफ्रीका क्रिकेट ग्राउंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

World Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, साउथ अफ्रीका के इन 8 शहरों में खेले जाएंगे 44 मुकाबले

ODIs World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए साउथ अफ्रीका ने 8 वेन्यू का ऐलान कर दिया है। इन 8 जगहों पर कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 10 मुकाबले नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

ODIs World Cup 2027 in South Africa: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 44 मुकाबला साउथ अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा। वहीं 10 मुकाबला जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के अलावा वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के ये तीन देश अक्टूबर-नवंबर 2027 में इस मेगा टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे।

इन 8 शहरों में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने गुरुवार को विश्व कप आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गेकेबरहा (पूर्व में पोर्ट एलिज़ाबेथ), ब्लोमफोंटेन, ईस्ट लंदन और पार्ल में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे। इन 8 शहरों में 44 मैच खेले जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वित्त मंत्री ट्रेवर मैनुअल को स्थानीय आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साउथ अफ्रीका के अध्यक्ष पर्ल मफोशे ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक ऐसा आयोजन करना है जो न सिर्फ वैश्विक स्तर पर प्रेरणा दे, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के विविध, समावेशी और एकजुट स्वरूप को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करे।

पहले भी साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप का हुआ है आयोजन

साउथ अफ्रीका में पिछली बार किसी आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट की मेजबानी 2009 में हुई थी, जब वहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी। इससे पहले 2007 में टी20 विश्व कप का पहला संस्करण और 2003 में वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या की मेजबानी में खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका ने महिला क्रिकेट में भी दो बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी की है। इसमें 2005 का वनडे विश्व कप और 2023 का महिला टी20 विश्व कप भी शामिल है। 2023 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल तक पहुंची थी। जहां ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने 2023 वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी की थी

2023 में भारत ने पुरुष वनडे विश्व कप की सफल मेजबानी की थी। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम उद्घाटन और फाइनल मैचों का गवाह बना, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में आयोजित किए गए थे। इसके अलावा धर्मशाला, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और पुणे जैसे शहरों ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

भारत और श्रीलंका में आगामी टूर्नामेंट

आगामी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत के चार शहर गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, इंदौर और बेंगलुरु (संभावित) और श्रीलंका का कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम) मेजबानी करेंगे। वहीं 2026 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका पुरुष टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल