साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराने वाली वर्ल्ड क्रिकेट की चौथी टीम बनी

ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाली चौथी टीम बन गई है। 2010 के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है।

उज्जवल सिन्हा

लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 1998 के बाद पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती है। दक्षिण अफ्रीका ने 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन बनी। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में 2010 के बाद पहली हार मिली है।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार किसी आईसीसी फाइनल में हार 2010 के टी20 विश्व कप में झेली थी, जब इंग्लैंड ने उन्हें हराकर खिताब जीता था। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में चौथी हार मिली है। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को 1975 के वनडे वर्ल्ड कप में हार मिली थी। उसके बाद 1996 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हार मिली है।

आस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 14 आईसीसी फाइनल खेले हैं। जिसमें से 10 में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी, एक टी20 विश्व कप और एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब शामिल है।

आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

विपक्षी टीम परिणाम अंतर आईसीसी टूर्नामेंट स्थल (Venue)
वेस्टइंडीज हार 17 रन से वनडे विश्व कप 1975 लॉर्ड्स
इंग्लैंड जीत 7 रन से वनडे विश्व कप 1987 ईडन गार्डन्स, कोलकाता
श्रीलंका हार 7 विकेट से वनडे विश्व कप 1996 लाहौर
पाकिस्तान जीत 8 विकेट से वनडे विश्व कप 1999 लॉर्ड्स
भारत जीत 125 रन से वनडे विश्व कप 2003 जोहान्सबर्ग
वेस्टइंडीज जीत 8 विकेट से चैंपियंस ट्रॉफी 2006 ब्रेबोर्न, मुंबई
श्रीलंका जीत 53 रन से वनडे विश्व कप 2007 ब्रिजटाउन
न्यूज़ीलैंड जीत 6 विकेट से चैंपियंस ट्रॉफी 2009 सेंच्यूरियन
इंग्लैंड हार 7 विकेट से टी20 विश्व कप 2010 ब्रिजटाउन
न्यूज़ीलैंड जीत 7 विकेट से वनडे विश्व कप 2015 मेलबर्न
न्यूज़ीलैंड जीत 8 विकेट से टी20 विश्व कप 2021 दुबई (DICS)
भारत जीत 209 रन से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 द ओवल
भारत जीत 6 विकेट से वनडे विश्व कप 2023 अहमदाबाद
दक्षिण अफ्रीका हार 5 विकेट से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 लॉर्ड्स

पहली बार फाइनल में हारी ऑस्ट्रेलिया की तिकड़ी

यह भी पहली बार है कि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलिया तिकड़ी ICC फाइनल में हारी है, जबकि वे 2023 और 2025 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2023 में आयोजित पिछले WTC फाइनल में उनके विजयी अभियान का हिस्सा थे। इन 4 खिलाड़ियों के कारण 27 साल बाद चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, एक तो ऐसा जिसे हर किसी ने किया ट्रोल

आईसीसी फाइनल में तीसरी बार पहुंची साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका आईसीसी के फाइनल में तीसरी बार पहुंचे हैं। साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब साउथ अफ्रीका ने खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2024 में साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल कर ली है। अगर रिकॉर्ड देखें तो तीन में दो बार साउथ अफ्रीका ने खिताब अपने नाम किया है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?