सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ vs SA: कीवियों के घर में घुसकर साउथ अफ्रीका का धमाका, फाइनल में 33 रनों से चटाई धूल, सीरीज पर जमाया कब्जा

SA beat NZ: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को उसके घर में हराकर टी20 सीरीज जीत ली। आखिरी मैच 33 रन से जीतकर केशव महाराज की कप्तानी में कब्जा जमाया।

संजय सिंह बिष्ट

South Africa vs New Zealand 5th T20I Highlight: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि टीम ने कीवी सरजमीं पर यह उपलब्धि हासिल की, जो उनके लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

सीरीज में शानदार वापसी

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इस सीरीज में अच्छी नहीं रही थी और टीम पिछड़ती नजर आ रही थी। लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में जबरदस्त खेल दिखाते हुए उन्होंने वापसी की और सीरीज जीत ली। यह जीत टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई।

पहले बल्लेबाजी कर बनाया मजबूत स्कोर

आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 187 रन बनाए। शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आखिर के ओवरों में तेज रन बनाकर टीम ने स्कोर को चुनौतीपूर्ण बना दिया।

24 साल के विकेटकीपर का तूफानी अंदाज

इस मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़ेन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रूबिन हरमन ने भी अहम योगदान दिया। अंत में डियान फॉरेस्टर ने 13 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 187 तक पहुंचाया।

कीवी बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई। कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। बेवोन जैकब्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। टीम 20 ओवरों में 154 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

साउथ अफ्रीका की जीत में गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही। जेराल्ड कोएट्जी, वियान मुल्डर और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा