सूर्यकुमार यादव और सौरव गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट

Suryakumar Yadav News: सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान से हटाए जाने व टीम में जगह नहीं दिए जाने के बाद कई दिग्गज अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब सौरव गांगुली ने भी सूर्या को लेकर बयान दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Sourav Ganguly on Suryakumar Yadav: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ बड़े फैसले लिए। इसमें से वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करना और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाए जाना प्रमुख रहा। कप्तान छीनने तक ठीक था, लेकिन फैंस व पूर्व खिलाड़ियों की हैरानी में इजाफा सूर्या को टीम से ही बाहर कर देना था। बोर्ड ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में टी20 की कप्तान श्रेयस अय्यर को सौंपी।

अगर बात करें सूर्यकुमार यादव की तो उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले सचाल हाल में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्या टीम इंडिया को टी20 में ट्रॉफी जीताने वाले तीसरे कप्तान बने थे। अब सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपना रिएक्शन दिया है।

कप्तानी दमदार लेकिन बल्लेबाजी रही फीकी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर तो कब्जा जरूर जमाया था, लेकिन पिछले साल हुआ आईपीएल 2025 के बाद से उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे थे। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर बीते दो तीन सालों से आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इससे आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को इसका खिताब जीता चुके हैं।

चयनकर्ताओं ने अपना फैसला लिया- सौरव गांगुली

अब सौरव गांगुली का सूर्या और श्रेयस के लिए बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि "श्रेयस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने प्रदर्शन के दम पर हासिल की है। मैं यह नहीं कहूंगा कि सूर्यकुमार यादव को हटाना अनुचित है। चयनकर्ताओं ने अपना फैसला लिया है।"

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नाई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंसी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPCI ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई