सौरव गांगुली और मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद शमी के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, चयनकर्ताओं पर बोला हमला

Ganguly Slams Selectors For Ignoring Shami: भारतीय तेज गेंदबाज के सपोर्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि शमी पूरी तरह से फिट है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Sourav Ganguly Slams Indian Selectors For Ignoring Shami: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब पूरे तरह से मोहम्मद शमी के सपोर्ट पर उतर चुके हैं। गांगुली ने कहा कि शमी इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे है और पूरी तरह से फिट भी है। उनका मानना है कि शमी को अब भारतीय टीम के सभी प्रारूपों में वापसी करनी चाहिए

हालांकि, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज कर चुकी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शमी को शामिल नहीं किया गया। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेले थे।

शमी कर रहे है बेहतरीन गेंदबाजी

सौरव गांगुली सोमवार को एक कार्यक्रम के इतर कहा कि शमी असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह फिट हैं और हमने तीन रणजी ट्रॉफी मैच में देखा, जहां उन्होंने अपने दम पर बंगाल को जीत दिलाई। शमी ने अब तक 15 विकेट लिए हैं और बंगाल को शुरुआती दो मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन त्रिपुरा के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। उन्होंने इस सत्र में तीन मैच में 91 ओवर फेंके हैं।

इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी। विश्व कप में वह 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

गांगुली ने कहा कि मुझे यकीन है कि चयनकर्ता देख रहे हैं और मोहम्मद शमी तथा चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और कौशल के मामले में यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं। इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते क्योंकि यह हुनर ​​बहुत बड़ा है।

क्या शमी खेल चुके अपना आखिरी टेस्ट?

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के अलावा अगले छह महीनों में भारत के लिए भी टेस्ट मैच नहीं होना है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में शमी को मौका मिलता है या नहीं। शमी ने जून 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद कोई टेस्ट नहीं खेला है। क्या टेस्ट क्रिकेट से शमी का करियर खत्म हो गया है?

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा