स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी

Smriti Mandhana-Shafali Verma: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। भारत की इस जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana-Shafali Verma Script History: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम की ओपनिंग जोड़ी ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बन गई है।

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी के अलावा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई अन्य जोड़ी ने इस मुकाम को हासिल नहीं कर सकी है। स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है। वहीं, यूएई की ओर से ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी ने अब तक 2,579 रन जुटाए हैं।

टी20 क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

रविवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन जुटाए। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इससे पहले, साल 2019 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे।

T20I में भारतीय महिलाओं के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

संख्या साझेदारियां खिलाड़ी विरुद्ध टीम स्थान वर्ष
1 162 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा श्रीलंका (एसएल) त्रिवेन्द्रम 2025*
2 143 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा वेस्टइंडीज (WI) ग्रोस आइलेट 2019
3 137 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा ऑस्ट्रेलिया (AUS) डीवाई पाटिल 2024
4 134 हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स न्यूजीलैंड (NZ) प्रोविडेंस 2018 विश्व कप
5 130 थिरुश कामिनी, पुनम राउत बांगलादेश (BAN) वडोदरा 2013

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 या उससे अधिक ओपनिंग साझेदारी के मामले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस जोड़ी ने 4 बार यह कारनामा किया है। एलिसा हीली-बेथ मूनी की जोड़ी भी 4 बार ऐसा कर चुकी है।इस लिस्ट में यूएई की ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं।

भारतीय महिला टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 48 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने ऋचा घोष (नाबाद 40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 221 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

191 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इस टीम के लिए हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO