शादी टूटने पर स्मृति मंधाना का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

...ज्यादा किसी से प्यार नहीं है, शादी टूटने के बाद पहली बार सामने आईं स्मृति मंधाना, जानें क्या कहा?

Smriti Mandhana News: स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्हें क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज से प्यार नहीं है। उन्होंने बचपन से बैटिंग का जुनून रखा और भारतीय जर्सी पहनना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

अक्षय साहू

Smriti Mandhana on Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना पिछले 12 सालों में यह सबसे साफ समझ पाई हैं कि उन्हें क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज से प्यार नहीं है। हाल ही में, उनकी शादी पलाश मुच्छल से टूट गई थी। मंधाना ने 7 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी टूटने की पुष्टि की थी। इसके बाद 11 दिसंबर को वे पहली बार पब्लिक में नजर आईं।

स्मृति मंधाना एक मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के दैरान यह बयान दिया। उनके अलावा टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी वहां मौजूद रही। इस दौरान स्मृति ने अपने करियर और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 2013 में अपने करियर की शुरुआत से लेकर पिछले महीने हुए विश्व कप की जीत तक उनकी यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन हर कदम पर उनका प्यार सिर्फ क्रिकेट और भारतीय जर्सी के लिए रहा।

क्रिकेट से ज्यादा प्यार: स्मृति मंधाना

मंधाना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज को प्यार करती हूं। भारतीय जर्सी पहनना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। जब आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो सारी परेशानियां एक तरफ हो जाती हैं और आप सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं।” स्मृति ने बचपन की अपनी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वे छोटी थीं, तब उनका बैटिंग का जुनून बहुत ज्यादा था। लोग इसे समझ नहीं पाते थे, लेकिन उनके मन में हमेशा यह सपना था कि वे दुनिया की चैंपियन बनें।

झूलन और टीम के लिए जीतना था वर्ल्ड कप

कार्यक्रम में स्मृति मंधाना ने झूलन गोस्वामी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीम ने हर मैच में जीतने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वे झूलन और टीम के लिए यह जीतना चाहती थीं। मंधाना ने बताया कि जब उन्होंने झूलन की आंखों में आंसू देखे, तो उन्हें लगा कि जैसे पूरी महिला क्रिकेट ने यह जीत हासिल की हो। यह सिर्फ मैच जीतने की नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के लिए लड़ी गई एक बड़ी लड़ाई की जीत थी।

मंधाना को 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह उनके करियर का एक नया और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने वाला है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस