स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्मृति मंधाना ने तोड़ा दिग्गज मिताली राज का रिकॉर्ड, वनडे में किया ये बड़ा कारनामा

Smriti Mandhana broke Mithali Raj Record: वनडे वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। हांलाकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को शिकस्त मिली थी।

संजय सिंह बिष्ट

Smriti Mandhana has Most 50+ scores at home in Women ODI: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का पिछला मुकाबला इंग्लैंड से हुआ, जहां रोमांचक मैच में भारत को महज 4 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा तीनों ने अर्धशतक जमाए। हालांकि, टीम जीत से कुछ कदम दूर रह गई, लेकिन इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।

मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर स्मृति मंधाना ने भारत की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब महिला वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना का यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

सूजी बेट्स का अब भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

महिला वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है। बेट्स ने अपने देश में 28 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। मंधाना अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मिताली राज और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

घरेलू मैदान पर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाली महिला खिलाड़ी

  • 28 - सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
  • 23 - स्मृति मंधाना (भारत)
  • 22 - चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
  • 22 - मिताली राज (भारत)

मंधाना के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने इस साल 9वीं बार 50+ रनों की पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 80 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली। इस साल वह सिर्फ एक मुकाबले में ही दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। अगर आने वाले मैचों में वह न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी 50 या उससे अधिक रन बना लेती हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तीन अर्धशतकीय पारियां

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 94 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 93.62 रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों में 70 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 57 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इन तीनों की शानदार पारियों के बावजूद भारत 289 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका और मुकाबला 4 रन से हार गया।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें