श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अचानक 3 स्टार खिलाड़ियों को बुलाया वापस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बीच टूर्नामेंट में मचा हड़कंप! बोर्ड ने अचानक 3 स्टार खिलाड़ियों को बुलाया वापस, वजह चौंकाने वाली

Cricket News: श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी ILT20 में खेल रहे थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही वापस देश बुला लिया।

संजय सिंह बिष्ट

 Sri lanka players will not play in ILT20: दुबई में इन दिनों ILT20 के मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें टी20 फॉर्मेट के रिटायर्ड और एक्टिव प्लेयर्स एक साथ खेलते नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम के कुछ एक्टिव प्लेयर्स भी भाग ले रहे थे। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अचानक अपने खिलाड़ियों को बीच टूर्नामेंट में ही स्वदेश लौटने का आदेश दे दिया। यह फैसला 28 दिसंबर को MI एमिरेट्स और गल्फ जायंट्स के बीच होने वाले मैच से पहले लिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए लिया गया फैसला

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, SLC ने अपने सभी खिलाड़ियों को ILT20 से वापस बुलाया है ताकि वे आने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस वजह से पथुम निसांका और नुवान तुषारा गल्फ जायंट्स के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं कामिंदु मेंडिस भी MI एमिरेट्स के लिए आगे के मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड ने इस फैसले के पीछे खिलाड़ियों की तैयारी और फॉर्म को प्राथमिकता देने की वजह बताई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए टीमें धीरे-धीरे अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर रही हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा की है, वहीं अन्य देशों ने भी अपनी टीमों का ऐलान शुरू कर दिया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका अपने स्क्वॉड की आधिकारिक घोषणा कब करता है।

दासुन शनाका बने श्रीलंका के नए कप्तान

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने प्रारंभिक स्क्वॉड में बदलाव करते हुए चरित असलंका को कप्तानी से हटा दिया और दासुन शनाका को टीम का नया कप्तान बनाया। सेलेक्शन कमिटी के चीफ प्रमोदया विक्रम सिंघा ने बताया कि पिछले तीन वर्ल्ड कप खेलने के अनुभव और असलंका के खराब फॉर्म को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: बीच टूर्नामेंट में मचा हड़कंप! बोर्ड ने अचानक 3 स्टार खिलाड़ियों को बुलाया वापस, वजह चौंकाने वाली

श्रीलंका का प्रारंभिक स्क्वॉड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्ष्णा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा