मोहम्मद सिराज  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

SL vs IND 2nd Test Day 4 LIVE: फॅालो-ऑन खेलने उतरी श्रीलंका को पहला झटका, सिराज ने लाहिरू उदारा को किया आउट

SL vs IND 2nd Test Day 4: कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन फॉलो-ऑन खेलने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी में खराब शुरुआत, सिराज ने उदारा को 3 रन पर भेजा पवेलियन।

सृष्टि मौर्य

SL vs IND 2nd Test Day 4 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 11/1

पसिंदु सूरियाबंदारा 7 गेंदों में 2 रनों पर खेल रहें है। कामिल मिशारा 11 गेंदों में 7 रनों के साथ क्रिज पर बनें हुए हैं।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: लाहिरू उदारा आउट

लाहिरू उदारा को 15 गेंदों पर 3 रन बनाकर मोहम्मद सिराज ने किया कैच आउट सारांश जैन ने पकड़ा कैच। श्रीलंका की शुरूआती मुश्किलें जारी, भारत को शुरुआती विकेट मिल गए हैं।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: फॉलो-ऑन के बाद पहले सेशन का खेल शुरु

कोलंबो में चौथे दिन भारत के फाॅलो-ऑन लागू करने के बाद, श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में अभी 3/0 के स्कोर पर है। ओपनिंग बल्लेबाज लाहिरू उदारा 3 रन और कामिल मिशारा 0 रन पर खेल रहे हैं।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: फॉलो-ऑन लागू किया गया

चौथे दिन श्रीलंका को 290 रन पर ऑलआउट करने और 213 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन दिया है। डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने आखिरी दो विकेट लेकर पारी खत्म की, जिससे सोनल दिनुशा 103 रनों की शानदार शतकीय पारी बेकार चली गई और मेजबान टीम को दोबारा बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: सोनल दिनुशा आउट

सारांश जैन की गेंद पर सोनल दिनुशा आउट, राहुल ने कैच पकड़ा। सारांश ने मैच खत्म कर दिया और ये उनका दूसरा विकेट है। ये एक क्लासिकल ऑफ-स्पिनर वाला विकेट है। गेंद को हवा में थोड़ा ऊपर और आगे की तरफ डाला, जिससे दिनुशा आगे बढ़कर खेलने के लिए ललचा गए और 162 गेंदों पर 103 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: सारांश जैन का पहला टेस्ट विकेट

सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को 58 गेंदों पर 12 रनों की पारी पर किया आउट। ध्रुव जुरेल ने कैच पकड़ा। सारांश जैन को DRS की वजह से दो बार सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिनुशा के शतक पूरा करते ही कुमारा का सब्र जवाब दे गया। वो और शॉट्स खेलना चाहते थे और इसी कोशिश में आउट हो गए।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: सोनल दिनुशा ने 100 रन किए पूरे

सोनल दिनुशा ने चौका लगाया दिनुशा का शतक पूरा हुआ। क्या शानदार सीरीज रही है उनकी 100, 84 और अब एक और शतक। उन्होंने अपने बल्ले को चूमते हुए हेलमेट उतारा हैं और लोगों की तालियों का जवाब देने के लिए हाथ ऊपर उठाया।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: पहला सेशन का खेल शुरु

सोनल दिनुशा 98 रन नाबाद और लाहिरू कुमारा नाबाद 8 रनों पर अभी क्रीज पर हैं। उनकी 35 रनों की ठोस साझेदारी ने टीम को 279/8 के स्कोर तक पहुंचाया है, क्योंकि वे भारत के खिलाफ फाॅलो-ऑन से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

SL vs IND 2nd Day 4 Live: मौसम की वजह से मैच जल्दी शुरू होने पर खतरा

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का चौथा दिन आज। भारत इस दिन पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है और उसे मेजबान टीम की पहली पारी खत्म करने के लिए बस दो विकेट चाहिए। हालांकि, सुबह-सुबह लगातार बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान से खेल के शुरुआती सेशन में देरी हो सकती है, जैसा कि तीसरे दिन भी खेल जल्दी रोकना पड़ा था। श्रीलंका 265/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगा। वो अभी भी भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर 503/9 घोषित से 238 रन पीछे हैं। घरेलू टीम के लिए स्थिति साफ है, उन्हें फॉलो-ऑन की शर्मिंदगी से बचने के लिए 39 और रनों की जरूरत है। सबकी नजरें नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने वाले सोनल दिनुशा पर होंगी, जिन्होंने अकेले दम पर शानदार पारी खेली और 85 रन पर नाबाद रहे, जबकि टेल-एंडर लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (3/47) और स्पिनर मानव सुथार (3/83) खेल शुरू होते ही नई गेंद का फायदा उठाने और पारी से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर