भारतीय टीम की विजय सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

SL vs IND 1st Test Day 5 Highlights: 165 रनों से भारत ने जीता गॉल टेस्ट, श्रीलंका दूसरी पारी में 206 पर ढेर

Sri Lanka vs India 1st Test Series: भारत 166 रनों से जीता मैच। पांचवें दिन मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और श्रीलंका को ढेर कर दिया जिससे भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

सृष्टि मौर्य

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 84/4, जीत के लिए 288 रन चाहिए

श्रीलंका ने आखिरी दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 84 रन से की। उन्हें जीत के लिए 372 रनों का मुश्किल लक्ष्य हासिल करना है। गॉल में टेस्ट मैच की चौथी पारी में जीत के लिए किसी भी टीम द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे बड़े स्कोर से भी ये ज्यादा है। धनंजय डी सिल्वा 31 रनों पर नाबाद है और सोनल दिनुशा 25 रन पर नाबाद है। ये दोनों खिलाड़ी एक और साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे इससे पहले पहली पारी में भी उन्होंने एक अहम साझेदारी करके श्रीलंका को मुश्किल से निकाला था। भारत को छह विकेट चाहिए और बारिश की संभावना को देखते हुए जीत के लिए जरूरी रनों के साथ-साथ समय भी एक अहम भूमिका निभा सकता है।

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर में 92/4

सोनल दिनुशा 42 गेंदों में 27 रनों पर खेल रहें है जिसमें 4 चौके शामिल है। धनंजय डी सिल्वा 89 गेंदों में 38 के 1 चौके के साथ क्रज पर बने हुए है।

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका ने किए 100 रन पूरे

श्रीलंका ने 5वें दिन की शुरुआत में 100 रन पूरे हो गए है और अभी उनका स्कोर 108/4 है।

सोनल दिनुशा 34 रन और धनंजय डी सिल्वा 41 रनों पर बाउंड्री लगाकर टीम का स्कोर 100 तक पहुंचाया और टॉप-ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद पारी को संभाला।

धनंजय डी सिल्वा का अर्धशतक

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने गॉल में पांचवें दिन दूसरी पारी में 50 रन पूरे किए।

उन्होंने 124 गेंदों में 7 चौके लगाकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और सोनल दिनुशा के साथ मिलकर श्रीलंका के मिडिल-ऑर्डर को संभाले रखा है।

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 ओवर में 130/4

सोनल दिनुशा 75 गेंदों में 43 रनों पर खेल रहें है जिसमें 5 चौके शामिल है। धनंजय डी सिल्वा 132 गेंदों में 54 रनों में 7 चौके के साथ आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।

सोनल दिनुशा का अर्धशतक

सोनल दिनुशा ने 85 गेंदों पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की जिसमें 5 चौके और 1 छक्का लगाकर उन्होंने श्रीलंका का स्कोर 141/4 तक पहुंचाया।

धनंजय डी सिल्वा हुए आउट

59 रनों की पारी खेलने के ठीक बाद धनंजय आउट हो गए।

जडेजा ने एक लेंथ बॉल डाली जो अंदर की ओर आई, पिच पर पकड़ बनाई और तेजी से बाहर की ओर घूमी।

डी सिल्वा ने अपना बल्ला हवा में लहराया जिससे गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लग गई। केएल राहुल ने फर्स्ट स्लिप पर एक तेज और नीचा कैच लपका।

निरोशन डिकवेला 10 रनों पर हुए आउट

डिकवेला की 80 रनों की मजबूत पारी के बाद श्रीलंका की पहली पारी के दौरान ये विकेट गिरा। कृष्णा ने शरीर से थोड़ी दूर जाती हुई एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी।

डिकवेला ने उस पर बल्ला अड़ाया और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर आसानी से ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई।

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 65 ओवर में 174/6

केशरा नुवानथा 19 गेंदों पर 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने 1 चौके लगाया है वहीं सोनल दिनुशा 111 गेंदों पर 64 रनों मे 4 चौके 1 छक्के के साथ आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।

SL vs IND Day 5 Live: लंच ब्रेक

पांचवें दिन लंच तक श्रीलंका का स्कोर 67 ओवर में 175/6 है और वो 197 रन पीछे हैं। भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।

दूसरे सेशन का खेल शुरु

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है, सोनल दिनुशा 65 रन और केशरा नुवानथा 8 रनों से क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरा सेशन मैच का आखिरी और निर्णायक दौर हो सकता है, क्योंकि भारत बाकी 4 विकेट लेकर 1-0 से सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगा।

SL vs IND Day 5 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 70 ओवर में 186/6

केशरा नुवानथा 38 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाए है वहीं सोनल दिनुशा 119 गेंदों पर 72 रनों मे 8 चौके 1 छक्के के साथ आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।

सोनल दिनुशा 84 रनों पर हुए आउट

मानव सुथार की गेंद पर सोनल दिनुशा आउट हुए, ध्रुव जुरेल ने कैच पकड़ा।

मजबूत साझेदारी टूट गई लेग-स्टंप के बाहर की लाइन काम कर गई।

पसिंदु सूरियाबंदारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे

मानव सुथार ने दो गेंदों पर दो विकेट ली। 92.7 किमी/घंटा की रफ्रतार वाली अंदर आती हुई लेंथ बॉल।

प्रभात जयसूर्या को लगा कि उन्होंने लाइन को कवर कर लिया है और बैक फुट पर जाकर बचाव किया। लेकिन गेंद पिच पर पकड़ बनाती हुई स्पिन होकर बैट के बाहरी किनारे को छकाते हुए ऑफ स्टंप से जा टकराती है।

जयसूर्या गोल्डन डक पर आउट और प्रभात जयसूर्या बोल्ड मानव सुथार 0 (1)

श्रीलंका के 9 विकेट गए

गाले में खेले जा रहे मैच के पांचवें दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 76 ओवर के बाद 9 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं और भारत अब जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है।

श्रीलंका को 172 रनों की जरूरत है।

मानव सुथार ने मैच में अपना 10वां विकेट लिया और भारत 165 रनों से जीत गया है

भारत ने गाले में श्रीलंका को 166 रनों से बुरी तरह हराया।

मानव सुथार के शानदार 6/55 के प्रदर्शन ने पांचवें दिन मेजबान टीम की कमर तोड़ दी और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल