हरभजन सिंह, शुभमन गिल और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वनडे कप्तानी मिलने के बाद हरभजन सिंह की गिल को सलाह, कहा- रोहित के गुणों की जरूरत होगी

Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाने का फैसला विश्व कप 2027 को देखते हुए लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Harbhajan Singh on Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाने का फैसला विश्व कप 2027 को देखते हुए लिया है। आईएएनएस से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है। वह एक भविष्यदर्शी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।"

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि "बीसीसीआई की इस सोच के पीछे वनडे विश्व कप 2027 है। इसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाए रखा जा सकता था। उन्होंने अब तक टीम की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूम में उनका काफी सम्मान है और खिलाड़ी भी उनका बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए फैसला लिया है।"

रोहित ने टीम में एकजुटता को रखा- हरभजन सिंह

इसके आगे दिग्गज ने कहा कि "इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया था। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी।" हरभजन ने एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "रोहित ने टीम को एकजुट रखा है। अगर आप वनडे में उनकी सफलता दर देखें, तो यह बहुत ज्यादा है। वह कप्तान बने रह सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया था। रोहित को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं, हालांकि वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम में उनका सम्मान वैसा ही रहेगा। टीम को रोहित के नेतृत्व गुणों की जरूरत होगी।"

शनिवार को हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर कहा था कि रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह कप्तान नहीं हैं। यह मेरे लिए चौंकाने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। वनडे टीम में नेतृत्व परिवर्तन किया गया। रोहित शर्मा की जगह अब शुभमन गिल वनडे के कप्तान होंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को गिल की जगह उप-कप्तान बनाया गया।

एजेंसी इनपुट के साथ

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां