शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'IPL से ज्यादा जरूरी टेस्ट सीरीज', कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल जीतने से बड़ी बात है। 

संजय सिंह बिष्ट

20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। ये मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इससे पहले गिल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल जीतने से बड़ी बात है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद 25 साल के युवा कप्तान गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी करेंगे । यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतने और आईपीएल खिताब में से वह किसे ऊपर रखेंगे, गिल ने कहा कि निश्चित तौर पर वो टेस्ट क्रिकेट को उपर रखेंगे।

आईपीएल से जरूरी टेस्ट सीरीज- शुभमन गिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने कहा कि ‘‘आईपीएल हर साल होता है और हर साल मौका मिलता है । मेरे ख्याल से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में जीत बड़ी है । कई लोग कहते हैं कि आपकी टीम के पास उतना अनुभव नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम पर अपेक्षाओं का उतना बोझ नहीं होगा क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी इंग्लैंड में खेले नहीं है । इससे काफी फर्क पड़ेगा ।''

मैं चौथे नंबर पर खेलूंगा- शुभमन गिल

गिल ने आगे कहा  "पिछले पांच से दस साल में हमारे सीनियर्स से हमें जो ब्लूप्रिंट मिला है , वह यही है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं । हम उसी आत्मविश्वास के साथ खेलने की कोशिश करेंगे । विराट भाई के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मैने और गौतम गंभीर भाई ने इस पर बात की और हम दोनों ही इस पर एकमत थे कि मुझे चौथे नंबर पर उतरना चाहिये।"

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर। भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का हुआ अनावरण, सचिन बोले- टेस्ट क्रिकेट मेरे जीवन का प्रतीक

टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यश्सवी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द