शुभमन गिल और साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बनाया नया कीर्तिमान, इस मामले में बाबर आजम और रिजवान की कर ली बराबरी

गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड की बराबरी की, उन्होंने 200 से अधिक रन का पीछा करते हुए दिल्ली पर 10 विकेट से जीत हासिल की।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आईपीएल के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। इसके साथ गुजरात टीम की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। आईपीएल में ऐसा पहला बार हुआ जब किसी टीम ने 200 रनों के लक्ष्य का पीछा बिना विकेट गंवाए किया है।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा करने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 2022 में टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 10 विकेटों से हराया था।

कराची में इंग्लैंड के खिलाफ बाबर और रिजवान नाबाद रहे थे। पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। इस मैच में बाबर आजम ने 66 गेंदों में 110 रनों नाबाद पारी खेली थी। वहीं रिजवान ने 51 गेंदों में 88 रन बनाए थे।

इससे पहले आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 2012 में नमन ओझा और डेविड वार्नर ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बिना विकेट खोए 189 रन बनाए थे। वहीं भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 184 रनों का पीछा करते हुए रिकॉर्ड बनाया था।

दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध सबसे सफल रन-चेज़

  • 204 - जीटी, अहमदाबाद, 2025
  • 200 - जीटी, दिल्ली, 2025*
  • 188 - सीएसके, दिल्ली, 2008
  • 188 - एसआरएच, दिल्ली, 2018

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात की टीम ने इसी साल दो बार 200 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया है। गुजरात के लिए इस मैच में साई सुदर्शन ने 108 और शुभमन गिल ने 93 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल रन-चेज़

  • 204 बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2025
  • 200 बनाम डीसी, दिल्ली, 2025*
  • 198 बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
  • 197 बनाम आरआर, जयपुर, 2024

गुजरात टाइटंस का ये अब तक का सबसे सफल रन चेज है। गुजरात ने दो बार 200 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है। एक बार अहमदाबाद और एक कल दिल्ली में।

आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

210* - केएल राहुल और क्यू डी कॉक (एलएसजी) बनाम केकेआर, 2022 210 - शुभमन गिल और साई सुदर्शन बनाम सीएसके, 2024 205* - शुभमन गिल और साई सुदर्शन बनाम डीसी, 2025* 185 - जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर बनाम आरसीबी, 2019

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज