शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। गिल को पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Released From India Squad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया है। शनिवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में शुभमन गिल हिस्सा नहीं लेंगे। उन्हें इस टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट में बैटिंग करते समय गिल की गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। लेकिन कुछ देर बाद भी बल्लेबाजी करने नहीं और उन्हें रिटायर्ड आउट दे दिया गया था। इस दौरान उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गिल गुवाहाटी से मुंबई हुए रवाना

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह कुछ दिन आराम करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई के बारे में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से सलाह लेंगे। गुरुवार को, भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा था कि दूसरे टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले फिजियो गिल की जांच करेंगे।

कोलकाता में पहले टेस्ट के दूसरे दिन बैटिंग करते समय 26 साल के गिल की गर्दन में चोट लग गई थी। उन्होंने स्लॉग स्वीप से चौका मारा और फिर मैदान छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन गर्दन में ब्रेस पहनकर छुट्टी दे दी गई।

गिल के फिटनेस पर कोच ने क्या दिया अपडेट?

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। मैं उनसे कल मिला था। फिजियो और डॉक्टरों को यह तय करना है कि अगर वह पूरी तरह से ठीक भी हो जाते हैं, तो मैच के दौरान ऐंठन दोबारा होने की संभावना है या नहीं। यह बहुत जरूरी है। अगर कोई भी संशय है, तो मुझे यकीन है कि वह एक और गेम के लिए आराम करेंगे। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में शुभमन की कमी टीम को खलेगी।”

ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तानी करते दिखेंगे। पंत टीम के उपकप्तान हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि वही कप्तानी करेंगे। वहीं गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन या फिर देवदत्त पड्डिकल को जगह दी जा सकती है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास