शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Shubman Gill: 0 पर आउट, 2 गेंद भी नहीं टिक पाए कप्तान! क्या ऐसे बदलेंगे शुभमन गिल के दिन?

Shubman Gill Duck: शुभमन गिल का खराब दौर जारी है, रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ वह दो गेंद खेलकर खाता खोले बिना आउट हो गए और एक रन को भी तरसते नजर आए।

संजय सिंह बिष्ट

Shubamn Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए मौजूदा दौर चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। कुछ ही समय पहले तक वह भारत की टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब उन्हें टी20 स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। टी20 इंटरनेशनल में गिल को लगातार मौके मिले, मगर वह उन मौकों को बड़े प्रदर्शन में नहीं बदल सके। अब हालात ऐसे हैं कि घरेलू क्रिकेट में भी उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है।

रणजी ट्रॉफी में बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में शुभमन गिल पूरी तरह नाकाम रहे। पंजाब की ओर से खेलते हुए वह केवल दो गेंदों का सामना कर सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। टेस्ट फॉर्मेट माने जाने वाले रणजी मुकाबलों में उनसे संयमित और लंबी पारी की उम्मीद थी, लेकिन गिल उस पर खरे नहीं उतर सके।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी नहीं दिखा दम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि उन्हें कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। भारत को उस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद टी20 सीरीज के लिए गिल को टीम में जगह नहीं मिली।

रणजी ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी संभाली

टी20 टीम से बाहर होने के बाद शुभमन गिल ने घरेलू क्रिकेट में वापसी करने का फैसला किया और रणजी ट्रॉफी खेलने पहुंचे। गुरुवार से विदर्भ और पंजाब के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले पंजाब की कप्तानी नमन धीर कर रहे थे, लेकिन गिल के उपलब्ध होते ही उन्हें टीम की कमान सौंप दी गई। मैच में सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन पर सिमट गई, जिसके चलते गिल को उम्मीद से पहले बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।

नंबर पांच पर उतरे, लेकिन टिक नहीं सके

पंजाब की पारी के दौरान शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, जिससे शुभमन गिल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उनसे पारी को संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह सिर्फ दो गेंद खेलकर ही आउट हो गए। इस झटके से पंजाब की टीम दबाव में आ गई।

शुभमन गिल पिछले कुछ समय से सभी फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी एक मुकाबला खेला था, जहां वह सस्ते में आउट हो गए थे। कुल मिलाकर गिल का हालिया फार्म टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि वह कब अपने पुराने रंग में लौटते हैं और दोबारा टीम इंडिया में जगह बना पाते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान