शुभमन गिल और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वनडे की कप्तानी मिलते ही शुभमन गिल का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- 2027 का वर्ल्ड कप...

Shubman Gill Reaction: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम को एक नया कप्तान मिल गया है। शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। 2027 के वर्ल्ड कप को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Reaction: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुभमन गिल को वनडे क्रिकेट का कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल ने भारत के वनडे कप्तान के रूप में अपनी नियुक्ति को सबसे बड़ा सम्मान बताया और रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व व्यक्त किया। रोहित ऑस्ट्रेलिया में आगामी तीन मैचों की श्रृंखला में गिल के नेतृत्व में खेलेंगे।

भारतीय चयनकर्ताओं ने 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रोहित को वनडे कप्तानी से हटाकर युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को कमान सौंप दी।

बीसीसीआई टीवी पर पहला रिएक्शन आया सामने

बीसीसीआई डॉट टीवी पर कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया में गिल ने कहा कि अपने देश की वनडे टीम की कप्तानी करना और एक ऐसी टीम का नेतृत्व करना जिसने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, मेरे लिए बहुत फक्र की बात है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के इस कदम ने पीढ़ीगत बदलाव का भी संकेत दिया है। रोहित और विराट कोहली, टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। दोनों के दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप के लिए भारत की योजना में शामिल होने की संभावना कम है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत दर्ज की

यह फैसला गिल की कप्तानी में भारत की वेस्टइंडीज पर पारी और 140 रन की विशाल जीत के बाद आया है जिससे मेजबान टीम ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। यह कप्तान के रूप में गिल की घरेलू सरजमीं पर पहली जीत है। गिल के लिए अहमदाबाद का विशेष महत्व है क्योंकि उन्होंने गुजरात टाइटन्स के कप्तान के रूप में पहली बार आईपीएल में कप्तानी की है।

उन्होंने कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह राज्य मेरे लिए बेहद खास है। अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी से लेकर, फिर यह जानना कि मैं टेस्ट कप्तान बनूंगा, मैं तब यहीं था। फिर घरेलू मैदान पर अपने पहले टेस्ट के लिए अहमदाबाद में टीम की कप्तानी, यह जगह मेरे लिए हमेशा से बेहद खास रही है।

2027 के वर्ल्ड कप पर है नजरें

गिल ने 2027 के विश्व कप पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं और अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विश्व कप खेलने से पहले हमारे पास लगभग 20 वनडे मैच हैं और निश्चित रूप से अंतिम लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप है इसलिए हम जो भी खेलेंगे और जिन खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हम विश्व कप से पहले एक शानदार सत्र की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि हम पूरी तैयार से दक्षिण अफ्रीका जाएंगे और विश्व कप जीतेंगे। (भाषा इनपुट के साथ)

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा