शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़ा ग्राहम गूच का रिकॉर्ड, IND vs ENG सीरीज में ऐसा करने वाले...

Shubman Gill Breaks Graham Gooch's Record: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Breaks Graham Gooch's Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान गूच ने 1990 में इंग्लैंड में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे और कुल 752 रन बनाए थे।

मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने पहले चार मैचों में 722 रन बनाए थे और ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में गूच के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें कम से कम 31 रन बनाने थे। उन्होंने पहली पारी में 21 रन बनाए जिससे वह गूच के 35 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से 10 रन दूर रह गए थे। लेकिन दूसरी पारी में गिल ने 10 रन बनाकर यह आंकड़ा पार कर लिया।

भारत-इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच रन स्थान वर्ष
शुभमन गिल भारत 5 754 इंग्लैंड 2025
ग्राहम गूच इंग्लैंड 3 752 इंग्लैंड 1990
जो रूट इंग्लैंड 5 737 इंग्लैंड 2021-22
यशस्वी जायसवाल भारत 5 712 भारत 2024
विराट कोहली भारत 5 655 भारत 2016
गूच का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले गिल ने भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज की पहली पारी में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा था। गावस्कर ने 1978-79 की भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर छह मैच खेले और कुल 732 रन बनाए।

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

कप्तान मैच रन विपक्षी टीम वर्ष स्थान
शुभमन गिल 5 754 इंग्लैंड 2025 इंग्लैंड
सुनील गावस्कर 6 732 वेस्टइंडीज 1978-79 भारत
विराट कोहली 5 655 इंग्लैंड 2016 भारत
विराट कोहली 3 610 श्रीलंका 2017 भारत
विराट कोहली 5 593 इंग्लैंड 2018 इंग्लैंड
गिल को भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 रन और बनाने थे लेकिन तीसरे दिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर वो आउट हो गए और गावस्कर का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली सीरीज में गावस्कर ने कैरेबियाई द्वीपों में चार टेस्ट मैच खेले और 774 रन बनाए।
खिलाड़ी मैच रन विपक्षी टीम वर्ष स्थान
सुनील गावस्कर 4 774 वेस्टइंडीज 1971 वेस्टइंडीज
शुभमन गिल 5 754 इंग्लैंड 2025 इंग्लैंड
सुनील गावस्कर 6 732 वेस्टइंडीज 1978-79 भारत
यशस्वी जायसवाल 5 712 इंग्लैंड 2024 भारत
विराट कोहली 4 692 ऑस्ट्रेलिया 2014-15 ऑस्ट्रेलिया

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा