शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल बने भारत के 28वें वनडे कप्तान, जानिए अब तक किन दिग्गजों ने संभाली है टीम की कमान

Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुभमन गिल को वनडे का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। गिल भारतीय टीम के 28वें वनडे कप्तान बन गए हैं। आइए जानते हैं इससे पहले किस-किसने की थी भारत की कप्तानी।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Becomes India's 28th ODI Captain: भारतीय टीम में नए युग का शुरुआत हो चुका है। भारतीय टेस्ट टीम के बाद अब शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सौंपी गई है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे मैचों की सीरीज और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

शुभमन गिल को इस साल की शुरुआत में भारत का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था और वो राष्ट्रीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में एक संभावित कप्तान के रूप में उभर रहे हैं। टेस्ट के बाद उन्हें वनडे की कप्तानी भी सौंप दी गई है। जबकि टी20 में उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में गिल को एशिया कप के दौरान टी20 क्रिकेट में उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।

28वें वनडे कप्तान बने शुभमन गिल

शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी मिलती ही वह भारतीय वनडे टीम के 28वें कप्तान बन गए हैं। गिल ने रोहित शर्मा की जगह ली है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया है। 26 साल की उम्र में शुभमन गिल भारत के प्रमुख खिलाड़ी के साथ लगभग तीनों फॉर्मेट के कप्तान भी बन गए हैं।

भारतीय वनडे टीम के कप्तानों की पूरी लिस्ट

क्रम नाम अवधि मैच जीते हारे जीत %
1 अजीत वाडेकर 1974 2 0 2 0
2 एस. वेंकटराघवन 1975–79 7 1 6 14.28
3 बिशन सिंह बेदी 1975–78 4 1 3 25
4 सुनील गावस्कर 1980–85 37 14 21 37.83
5 गुंडप्पा विश्वनाथ 1980 1 0 1 0
6 कपिल देव 1982–92 74 39 33 52.70
7 सैयद किरमानी 1983 1 0 1 0
8 मोहिंदर अमरनाथ 1984 1 0 0 0
9 रवि शास्त्री 1986–91 11 4 7 36.36
10 दिलीप वेंगसरकर 1987–88 18 8 10 44.44
11 कृष्णमाचारी श्रीकांत 1989 13 4 8 30.76
12 मोहम्मद अजहरुद्दीन 1989–99 174 90 76 51.72
13 सचिन तेंदुलकर 1996–99 73 23 43 31.50
14 अजय जडेजा 1998–99 13 8 5 61.53
15 सौरव गांगुली 1999–2005 146 76 65 52.05
16 राहुल द्रविड़ 2000–07 79 42 33 53.16
17 अनिल कुंबले 2002 1 1 0 100
18 वीरेन्द्र सहवाग 2003–2011 12 7 5 58.33
19 महेन्द्र सिंह धोनी 2007–18 200 110 74 55
20 सुरेश रैना 2010–2014 12 6 5 50.50
21 गौतम गंभीर 2010–11 6 6 0 100
22 विराट कोहली 2013–21 95 65 27 68.42
23 अजिंक्य रहाणे 2015 3 3 0 100
24 रोहित शर्मा 2017–2025 56 42 12 75
25 शिखर धवन 2021–22 12 7 3 58.33
26 केएल राहुल 2022–23 12 8 4 66.67
27 हार्दिक पंड्या 2023 3 2 1 66.67
28 शुभमन गिल 2025

गिल के कप्तान बनते ही रोहित शर्मा के कप्तानी कार्यकाल का अंत हो गया है। रोहित शर्मा को 2021 में पूर्ण रूप से भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया और उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई। चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही भारत ने इस खिताब को 12 साल के बाद जीता था। वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जितवा कर आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सूखा खत्म किया था। अब गिल को रोहित से बेहतर करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां