शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ब्रैडमैन और गावस्कर की लिस्ट में शामिल हुए गिल, एक टेस्ट सीरीज में 4 शतक लगाने..

Shubman Gill Score 4 Centuries In A Test Series: शुभमन गिल ने शतक जड़कर कप्तान के तौर पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने बतौर कप्तान चौथा शतक जड़ा है।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Score 4 Centuries In A Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने अपने बल्लेबाजी के दम पर कई कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं। मैनचेस्टर में टेस्ट शतक जड़ते ही गिल ने कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में चार बनाए हैं। इसके साथ ही वो सर डॉन ब्रैडमैन और महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल ने अपना चौथा शतक जड़ा। कप्तान के रूप में गिल ने एक टेस्ट सीरीज में चार शतक बनाने के डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में किसी भी अन्य कप्तान ने एक टेस्ट सीरीज में चार से अधिक शतक नहीं बनाए हैं।

20 जून 2025 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करने वाले शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए। 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेले गए भारत-इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। वहीं उन्होंने रविवार (27 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट की भारत की दूसरी पारी के दौरान एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के कप्तान के रूप में अपना चौथा शतक बनाया।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल के स्कोर

मैदान तारीख पहली पारी दूसरी पारी
लीड्स 20-24 जून 2025 147 8
बर्मिंघम 2-6 जुलाई 2025 269 161
लॉर्ड्स 10-14 जुलाई 2025 16 6
मैनचेस्टर 23-27 जुलाई 2025 12 103

1947-48 में ऑस्ट्रेलिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान ब्रैडमैन ने पांच मैच खेले और चार शतक बनाए, जबकि गावस्कर ने घरेलू मैदान पर 1978-79 में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट श्रृंखला के छह मैचों में चार शतक बनाए।

भारत के खिलाफ 1947-48 की टेस्ट सीरीज में ब्रैडमैन के स्कोर

मैदान तारीख पहली पारी दूसरी पारी
ब्रिस्बेन 28 नव.–4 दिस. 1947 185
सिडनी 12–18 दिसम्बर 1947 13
मेलबर्न 1–5 जनवरी 1948 132 127*
एडलैड 23–28 जनवरी 1948 201
मेलबर्न 6–10 फरवरी 1948 57*

सुनील गावस्कर ने कुल 9 पारियों में 732 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक जड़ा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 205, 107, 120 और 182 रनों की पारी खेली थी।

भारत के खिलाफ 1947-48 की टेस्ट सीरीज में गावस्कर के स्कोर

मैदान तारीख पहली पारी दूसरी पारी
मुंबई (WS) 1–6 दिसम्बर 1978 205 73
बेंगलुरु 15–20 दिसम्बर 1978 0
कोलकाता 29 दिस.–3 जनवरी 1979 107 182*
चेन्नई 12–16 जनवरी 1979 4 1
दिल्ली 24–29 जनवरी 1979 120
कानपुर 2–8 फरवरी 1979 40

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक बनाने वाले क्रिकेटर

  • क्लाइड वॉलकॉट (वेस्टइंडीज) – 5 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1955)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1931-32)
  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2006)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (1947-48) कप्तान
  • जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2003-04)
  • डग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1968-69)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
  • एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम भारत (1948-49)
  • डेनिस कॉम्पटन (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1947)
  • सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1971)
  • नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1949-50)
  • जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
  • विराट कोहली (भारत) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014-15) (3 कप्तान)
  • मुदस्सर नजर (पाकिस्तान) – 4 बनाम भारत (1982-83)
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (2014-15)
  • सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1978-79) कप्तान
  • वैली हैमंड (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1928-29)
  • नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1952-53)
  • जो रूट (इंग्लैंड) – 4 बनाम भारत (2021-22) (3 कप्तान)
  • हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1924-25)
  • हर्बर्ट सटक्लिफ़ (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1929)
  • शुभमन गिल (भारत) – 4 बनाम इंग्लैंड (2025)

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'आत्मकथा' का किया विमोचन, जानें इस किताब में क्या है ऐसा खास

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन

रांची में देर रात धरना स्थल पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP MLA के हिरासत के दावों के बीच सामने आई असली वजह

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत