श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

दिलीप ट्रॉफी में भी दिलेरी नहीं दिखा सके श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया में वापसी की राह हुई मुश्किल

दलीप ट्रॉफी का आगाज हो गया है। जहां भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम डी की कमान संभाल रहे हैं। इस दौरान श्रेयस ने 16 गेंद पर केवल 9 रन बनाकर आउट कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका जड़ा। लेकिन अब उनके फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका टीम में वापसी होना काफी मुश्किल है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: दलीप ट्रॉफी का आगाज हो गया है। जहां भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम डी की कमान संभाल रहे हैं। उनके पास आज टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए। जिसके बाद अब उनका टीम में वापसी होना असंभव दिखाई दे रहा है।

इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ। इंडिया डी ने महज 48 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिया। इस दौरान श्रेयस ने 16 गेंद पर केवल 9 रन बनाकर आउट कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका जड़ा। उन्हें पवेलियन का रास्ता विजयकुमार ने दिखाया।

नहीं चला श्रेयस का बल्ला

पहली पारी में केवल 9 रन बनाकर आउट होने के बाद अब लग रहा है कि श्रेयस अय्यर इस समय अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं। साथ ही उनकी टीम भी दलीप ट्रॉफी में कुछ खास नहीं कर पाई। ऐसे में अब सभी की नजरें उनकी दूसरी पारी पर होगी।

लगातार फ्लॉप हो रहे श्रेयस

बता दें कि इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए श्रेयस अय्यर कुछ खास खेल नहीं पाए थे। वह दो पारियों में कुल मिलाकर 24 रन बना पाए थे। ऐसे में उनका लगातार फ्लॉप शो देखने मिल रहा हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज

जानकारी के लिए बता दें कि 19 सितंबर से भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान होने वाला है। सेलेक्टर्स की नजर दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर है। ऐसे में अगर अय्यर को टीम में वापसी करना है तो उन्हें बहुत मेहनत करना पड़ेगा।

टीम में वापसी के लिए संघर्ष

ज्ञात हो कि पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के बाद सा श्रेयस अय्यर टीम में वापस नहीं आ पाए हैं। चयनकर्ता इस समय उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे, जिसकी वजह से वह टीम में वापसी कर पाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन दलीप ट्रॉफी में चयनकर्ताओं ने उनको इंडिया डी का कप्तान बनाया है, जिसका मतलब यह समझा जा सकता है कि सेलेक्टर्स की नजर उन पर है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड