श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभी आधा ही काम हुआ है...मुंबई इंडियंस को हराने के बाद श्रेयस अय्यर की नजरें RCB पर

मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर-2 में हराने के बाद श्रेय्यस अय्यर ने कहा कि अभी आधा काम ही हुआ है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के बदौलत पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। अय्यर ने इस मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही अय्यर तीन टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए।

कप्तानी पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी काफी शांत दिखें। हालांकि यह रन चेज इतना आसान नहीं था। क्योंकि मुंबई की टीम ने कभी भी 200 रनों का बचाव करते हुए मुकाबला नहीं गंवाया था। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने धैर्य नहीं खोया और लगातार विकेट गिरने के बाद भी अपने आप को शांत रखा।

बड़े मौके पर खेलना अच्छा लगता है

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंजाब को फाइनल में पहुंचाने के बाद अय्यर ने कहा कि मुझे बड़े मौक़ों पर खेलना अच्छा लगता है। मैं हमेशा अपने आप से और अपनी टीम के साथियों से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका होगा, उतना ही शांत रहना चाहिए। तभी बड़े नतीजे मिलते हैं। आज का मुकाबला इसका सटीक उदाहरण था, जहां मैं खुद भी शांत रहने पर ध्यान दे रहा था।

पहली गेंद से आक्रामक रुख अपनाया

उन्होंने आगे कहा कि मैच से पहले मैंने सभी खिलाड़ियों को कहा था कि पहले गेंद से ही आक्रामक रुख अपनाना होगा और इरादे साफ होने चाहिए। टीम की शुरुआत अच्छी थी, हालांकि हम उस पर टिक नहीं सके। लेकिन इरादा जबरदस्त था। मुझे भी शुरुआत में थोड़ा समय लेना पड़ा, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे पता है कि जितना ज़्यादा समय मैं मैदान पर बिताता हूं, मेरा खेल और मेरी नज़र दोनों बेहतर होती जाती हैं। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाते ही रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले…

एक हार बता नहीं सकती है हम कैसी टीम हैं

आरसीबी के ख़िलाफ हार के बाद हमने ज़्यादा इस बार बात नहीं की कि हमने कहां गलती की। हमें पता है कि हमने इस सीज़न कैसी क्रिकेट खेली है। भले ही कुछ खिलाड़ियों को बड़े मौक़ों पर खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन वे साहसी हैं। एक मैच हमें टीम के तौर पर परिभाषित नहीं कर सकता। मैं टीम मैनेजमेंट के साथ कंफर्टेबल हूं और टीम के भीतर वातावरण काफ़ी सकारात्मक है। मैं इस समय सिर्फ़ वर्तमान में रहना चाहता हूं और फ़ाइनल के बारे में अधिक नहीं सोचना चाहते। क्योंकि अभी आधा ही काम हुआ है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी