GT के खिलाफ चोलिट हुए थे श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्या CSK की सेना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे PBSK के कप्तान? श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म

Shreyas Iyer: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट आया है। पिछले मैच में हाथ में चोट के बाद वह दर्द में दिखे थे।

संजय सिंह बिष्ट

Shreyas Iyer Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। इस अहम मैच से पहले टीम के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और अगले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं। उनकी फिटनेस को लेकर चल रही चिंताएं अब खत्म होती नजर आ रही हैं।

स्कैन रिपोर्ट में मिली राहत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर को हाथ में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह दर्द में दिखाई दिए थे। हालांकि अब सामने आई जानकारी के अनुसार उनके स्कैन में किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह पूरी तरह ठीक हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। इससे टीम प्रबंधन और फैंस दोनों ने राहत की सांस ली है।

कैसे लगी थी चोट?

यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। पारी के 12वें ओवर में फिरकी गेंदबाज राशिद खान गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय कूपर कोनोली स्ट्राइक पर थे और अय्यर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर कोनोली ने जोरदार शॉट खेला, जो सीधा अय्यर के हाथ पर जा लगा। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह तुरंत दर्द में नजर आए।

मैदान पर ही हुआ इलाज

गेंद लगने के बाद श्रेयस अय्यर को काफी दर्द हुआ, जिसके चलते चिकित्सा दल तुरंत मैदान पर पहुंचा और उनका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने उसी मैच में खेलना जारी रखा, जो उनके जज्बे को दिखाता है। हालांकि इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे थे।

पहले मैच में पंजाब की शानदार जीत

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। इस मैच में कूपर कोनोली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत के हीरो बने। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

अब पंजाब किंग्स की अगली चुनौती चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाली है, जिसकी कप्तानी Ruturaj Gaikwad कर रहे हैं। यह मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा। अय्यर की वापसी से पंजाब की टीम और भी मजबूत नजर आ रही है, जिससे इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा