शोएब अख्तर और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, तो शोएब अख्तर को क्यों लगी मिर्ची? कहा- उन्होंने क्रिकेट बर्बाद...

Shoaib Akhtar Statement on BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीसीसीआई ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Shoab Akhtar on Board of Control for Cricket in India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 08 मार्च 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस शानदार जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल देखने को मिला। क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों और नेताओं तक, हर कोई टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देता नजर आया। हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस जीत को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिला। वहां के कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन जब भारत ने खिताब जीत लिया तो कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

उन्होंने (BCCI) क्रिकेट बर्बाद कर दिया है- शोएब अख्तर

भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने एक टीवी शो के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर टिप्पणी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। अख्तर ने बीसीसीआई की तुलना एक अमीर बच्चे से करते हुए कहा कि भारत अपनी ताकत दिखाने के लिए कमजोर टीमों के साथ खेलता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली और क्रिकेट फैंस ने भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

अख्तर ने पाकिस्तान के टीवी शो 'गेम ऑन है' पर बात करते हुए कहा कि "ये कुछ वैसा ही है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहता है, 'चलो क्रिकेट खेलते हैं।' भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है। आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं और उन चार में से वे तीन को फिर से बुलाते हैं और आगे बढ़ते हैं। फिर वे कहते हैं, 'देखो, मैं जीत गया।' उन्होंने पूरा क्रिकेट बर्बाद कर दिया है।"

भारत ने लगातार जीती तीन आईसीसी ट्रॉफी

भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले दो सालों के भीतर टीम इंडिया ने लगातार तीन बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। सबसे पहले 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने जीत हासिल की और यह ट्रॉफी भी रोहित शर्मा की कप्तानी में आई। अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फिर इतिहास रच दिया है। इस तरह टीम इंडिया लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान