पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर और भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: फाइनल मुकाबले शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट, दिया ऐसा बयान कि भड़क उठेंगे भारतीय फैंस!

Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

संजय सिंह बिष्ट

Shoaib Akhtar on Indian Cricket Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस बड़े मैच को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है। भारतीय टीम जहां लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड भी अपने लंबे इंतजार को खत्म कर आईसीसी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। फाइनल से पहले क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस मुकाबले को लेकर अपनी-अपनी राय और भविष्यवाणी दे रहे हैं।

शोएब अख्तर ने किया बड़ा दावा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस महामुकाबले को लेकर चर्चा में हैं। अख्तर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल पर खुलकर टिप्पणी की है। उन्होंने पाकिस्तान के एक शो ‘गेम ऑन है’ में बातचीत के दौरान मैच की परिस्थितियों और संभावित स्कोर को लेकर अपनी राय रखी। अख्तर ने कहा कि "अगर पिच स्पिनरों को मदद देती है तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड 225 या 250 तक पहुंच जाता है तो भारत पर काफी दबाव आ जाएगा। भारत पूरी तैयारी के साथ उतरेगा, लेकिन उन पर 1.5 अरब लोगों का दबाव भी होगा। भारत इस मैच में मजबूत दिख रहा है, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीते।"

अख्तर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है, क्योंकि उन्होंने भारत की मजबूती को स्वीकार करते हुए भी न्यूजीलैंड के लिए बड़ा मौका बताया है।

कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट

शोएब अख्तर के अलावा पाकिस्तान के कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी राय दी है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि न्यूजीलैंड के पास इस बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है। हालांकि भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी