शशांक सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL में पंजाब किंग्स ने जिसे किया था गलती से शामिल, वही बना टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं पंजाब किंग्स ने इस रिटेंशन में केवल दो खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखा है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं पंजाब किंग्स ने इस रिटेंशन में केवल दो खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखा है। शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को टीम के साथ जोड़े रखा है। शशांक को रिटेन किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस साल भी शानदार प्रदर्शन दिखाकर टीम के फैसले को सही साबित कर देंगे। उन्होंने पंजाब के फ्रेंचाइजी को भरोसा दिलाया है कि उनका फैसला सही साबित होगा।

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शशांक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाये और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहें। शशांक ‘अनकैप्ड' खिलाड़ी हैं, उन्होंने भारत के लिये अभी तक नहीं खेला है ।

पंजाब किंग्स द्वारा टीम में खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद शशांक ने कहा, ‘‘मैं पंजाब किंग्स के फ्रेंचाइजी का आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझे फिर से मौका दिया है। उन्होंने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। पंजाब किंग्स ने मुझे जो मौका दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। अब मेरा काम है कि मैं उन्हें सही साबित करूं। ''

आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने शशांक को 20 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस' में खरीदा था। लेकिन फिर दावा किया कि उन्हें टीम में शामिल करने में एक गलती हो गई। हालांकि बाद में बाद में टीम ने स्पष्ट किया कि भ्रम की स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि नीलामी सूची में इसी नाम का एक और खिलाड़ी था। गुजरात के खिलाफ शशांक ने 29 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया।

उन्होंने कहा, ‘‘बतौर पेशेवर आपको अपना 100 प्रतिशत देना होता है, तभी आप टीम में बने रहते हैं। पंजाब किंग्स और प्रशंसकों ने जिस तरह मुझ पर भरोसा दिखाया है तो अपने प्रदर्शन को दोगुना अच्छा करना मेरी जिम्मेदारी है ताकि हम चैम्पियनशिप खिताब के लिए दौड़ में पहुंच सकें। ''

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल