शार्दुल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs KKR: वानखेड़े में लौटा 'लॉर्ड' का राज! शार्दुल ठाकुर ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को भेज दिया पवेलियन

KKR vs MI IPL 2026: शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, वह लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड होकर अपनी घरेलू टीम में लौटे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mumbai Indian vs Kolkata Knight Riders: शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड होकर अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी में लौटे हैं। दीपक चाहर को बेंच पर बैठाकर मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और शार्दुल ने इस भरोसे को सही साबित किया।

फिन एलन का किया शिकार

केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 5 ओवर में स्कोर 68 रन पहुंच चुका था। ऐसे में छठा ओवर डालने आए शार्दुल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर एलन को आउट कर बड़ा झटका दिया। धीमी गेंद पर एलन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला, जहां तिलक वर्मा ने कैच लपक लिया। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

कैमरन ग्रीन को भी भेजा पवेलियन

शार्दुल ठाकुर यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपने स्पेल में दूसरा बड़ा विकेट भी हासिल किया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को भी आउट कर मुंबई को अहम सफलता दिलाई। ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए थे और तेजी से रन बना रहे थे। शार्दुल ने अपने शुरुआती दो ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि शुरुआती 10 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने 120 रन खर्च किए, जिससे मुकाबला काफी तेज गति से आगे बढ़ा।

अनसोल्ड से मैच विनर तक का सफर

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया। पिछले सीजन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए पर्पल कैप भी अपने नाम की थी।

इस सीजन से पहले टीमों में बदलाव हुए और शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। पहले ही मैच में मिले मौके को उन्होंने भुनाते हुए शानदार गेंदबाजी की और यह दिखा दिया कि वह किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें