शान मसूद और शाहीन अफरीदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बांग्लादेश से मिली हार से बौखलाया पाकिस्तान, शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी के बीच मारपीट, रिजवान को भी लपेटा

सोशल मीडिया पर खबर है कि शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में बहुत लड़ाई हुई। जिसे देखकर रिजवान लड़ाई को खत्म करने के लिए वहां गए, लेकिन फिर शाहीन और मसूद ने मोहम्मद रिजवान की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।

दरअसल, पहले टेस्ट के दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके पाक टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने शाहीन के कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे थे, लेकिन अचानक ने शाहीन ने उनका हाथ अपने कंधे से हटा दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये खबर है कि शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में बहुत लड़ाई हुई।

सोशल मीडिया पर खबर है कि शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में बहुत लड़ाई हुई। जिसे देखकर रिजवान लड़ाई को खत्म करने के लिए वहां गए, लेकिन फिर शाहीन और मसूद ने मोहम्मद रिजवान की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के लिए दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाना है। हालांकि इस टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 12 की घोषणा कर दिया है। इस प्लेइंग 12 को देखकर काफी हैरानी हुई है। क्योंकि इसमें टीम के शानदार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम नहीं हैं।

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जहां पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद यह सभी को पता था कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव होने वाले हैं। लेकिन शाहीन शाह के रूप में बदलाव होगा यह किसी ने शायद ही सोचा होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के 12 प्लेयर्स:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सईम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा