शाहिद अफरीदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup: भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। फैंस ने अफरीदी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

उज्जवल सिन्हा

Shahid Afridi Target Former Indian Cricketer: एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी की नजरें हैं। इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने जहर उगलते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी को लेकर विवादित बयान दिया है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल के एक स्पोर्ट्स शो में अफरीदी ने भारत और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में अफरीदी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत में खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी मिलती है। वहां लोग खिलाड़ियों के घरों तक पहुंच जाते हैं और उन्हें धमकियां देते हैं।

अफरीदी ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो बार-बार ये साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे हिंदुस्तानी हैं और यही उनकी असली पहचान है। अब वो एशिया कप में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

इरफान पठान पर साधा निशाना

शाहिद अफरीदी ने टीवी शो में बात करते हुए बिना लिए भारतीय दिग्गज इरफान पठान पर निशाना साधा है। वायरल क्लिप में जिस खिलाड़ी के कमेंट्री पर उन्होंने बात की है वो इरफान पठान ही हैं। क्योंकि इरफान ही सोनी नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। हालांकि, शाहिद अफरीदी के इस विवादित वीडियो पर इरफान पठान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उनके इस बयान ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। जहां भारतीय फैंस अफरीदी पर बार-बार विवादित टिप्पणियों से माहौल खराब करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में उनके समर्थक इसे "बेबाकी से सच बोलने की हिम्मत" बता रहे हैं।

WCL में बायकॉट से लगी है अफरीदी मिर्ची

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत की टीम "इंडिया चैंपियन" के कई दिग्गज खिलाड़ियों जैसे इरफान पठान, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई थी।

इस कदम को भारतीय फैंस ने भी सराहा, यह कहते हुए कि ऐसे देश से किसी भी तरह का खेल संबंध नहीं होना चाहिए जो आतंकवाद को समर्थन देता है और मासूमों की जान लेता है। माना जा रहा है कि इसी बायकॉट के बाद से शाहिद अफरीदी लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं, क्योंकि भारत की ओर से मिले इस जवाब ने पाकिस्तान की साख को गहरी चोट पहुंचाई है।

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?