IND Vs SL सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs SL: भारत ने सेमीफाइलन में श्रीलंका को दिया 170 रनों का टारगेट, किशन ने जड़ा अर्धशतक

IND Vs SL T20: भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है. मुकाबले में नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी हुई हैं.

राहुल उपाध्याय

India Vs Sri Lanka Live: एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी है। आज यानी गुरुवार को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 170 रन का लक्ष्य दिया है। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 अतंर्राष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी हुई हैं। वह यश ठाकुर की जगह टीम में आए हैं।

टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम गोल्ड मेडल जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। हम इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे है। क्रिकेट में भारतीय टीम कैसे लगातार मजबूत हो गई है? इस सवाल पर उन्‍होंने कि मुझे लगता है कि यह सब इंटरनेट पर है।

आजकल यह बात सब जानते हैं कि पिछले कई सालों में इंडियन क्रिकेट कितना मजबूत हुआ है। निश्चित रूप से IPL इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है, मगर मुझे लगता है कि हमारा घरेलू क्रिकेट भी असल में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।

भारत के पास बहुत सारा टैलेंट

उन्होंने आगे कहा कि जब भी हमें मौका मिलता है, हम लगातार सभी घरेलू क्रिकेट मैच खेलने की बहुत कोशिश करते हैं और यहीं से हम बहुत सारे टैलेंट भी डेवलप करते हैं। हमारी ग्रूमिंग टीमें सच में बहुत अच्छी जगह पर हैं। असल में मुश्ताक अली, विजय हजारे, रणजी ट्रॉफी। अंडर-19 टीमें हर सीजन में विदेश जाती हैं। बहुत सारे क्रिकेटर वहां से आ रहे हैं। यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है और हम अपना बेस्ट करते रहेंगे।

भारतीय टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडली जीता था। अब टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टाइटल को डिफेंड करने जापान पहुंची है।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस