इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का हुआ ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन का शेड्यूल जारी, अब जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

International T20 League Schedule Announced: इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। लीग का आगाज 2 दिसंबर 2025 को होगा जबकि समापन 4 जनवरी 2026 को होगा।

संजय सिंह बिष्ट

International League T20: इंटरनेशनल लीग 20 यानी (ILT20) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस लीग की शुरुआत 2 दिसंबर 2025 से होनी है। जबकि समापन 4 जनवरी 2026 को होगा। इस बार इसके शेड्यूल का ऐलान जल्दी कर दिया है। टी20 विश्व कप 2026 से टकराव से बचने के लिए पिछले सीजन की तुलना में इस बार आईएलटी20 का शेड्यूल एक महीने पहले निर्धारित किया गया है।

छह टीमों के बीच होगी भिड़ंत

आईएलटी20 2026 में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। छह टीमें अबू धाबी नाइट राइडर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, डेजर्ट वाइपर्स, एमआई एमिरेट्स और शारजाह वॉरियर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। सभी मैच तीन स्टेडियम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 30 मैच होंगे, इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। एलिमिनेटर और फाइनल दुबई में होंगे। क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 अबू धाबी और शारजाह में आयोजित किए जाएंगे। मुकाबले स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होंगे।

कैपिटल्स और वाइपर्स के बीच होगा पहला मुकाबला

पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच होगा। आईएलटी20 और एसए20 का अगला सीजन एक दूसरे से टकराएगा। एसए20 26 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में दोनों लीग का हिस्सा खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है। अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा कि वे किस लीग को प्राथमिकता देते हैं। आईएलटी20 लीग भारतीय फैंस के लिए और रोमांचक हो सकती है।

हाल ही में आईपीएल को अलविदा कहने वाले ऑफ स्पिनर आर आश्विन लीग का हिस्सा बन सकते हैं। अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेते हुए कहा था कि वह दूसरे अवसरों को तलाशना चाहते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि वह भारत के बाहर खेली जाने वाली टी20 लीग खेल सकते हैं। बीसीसीआई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दूसरी लीग खेलने की इजाजत नहीं देती है।

अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में उनके आईएलटी20 के साथ साथ अन्य बड़ी लीग में खेलने की संभावना बढ़ गई है। अश्विन द हंड्रेड और बीबीएल में खेलने को लेकर भी गंभीर हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा