सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्रंचड फॉर्म के बाद भी इस टूर्नामेंट से बाहर हुए सरफराज खान, टीम इंडिया में कमबैक पर लगा ग्रहण

Sarfaraz Khan Ruled Out: दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि चोटिल सरफराज खान सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें भी इसी मैच पर टिकी थीं।

उज्जवल सिन्हा

Sarfaraz Khan Ruled Out Of Duleep Trophy: भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज खान को एक बड़ा झटका लगा है। सरफराज खान दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वो चोट के कारण बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे समय पर बाहर होने के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वापसी मुश्किल ही लग रही है।

सरफराज खान इस समय शानदार लय में दिख रहे हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज ने लगातार दो शतक लगाए हैं। उन्हें 4 सितंबर से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेंट्रल जोन के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की तरफ से खेलना था। लेकिन उससे पहले ही वो चोटिल हो गए और इस टूर्नामेंट से साथ टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद भी धुंधली हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि सरफराज को क्वाड्रिसेप्स (जांघ के सामने वाले हिस्से) में चोट है। जो उन्हें पांच दिन पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ शतक जड़ते समय लगी थी। वह लगभग तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे और फिलहाल सीओई में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

सरफराज की जगह शिवालिक शर्मा को किया गया शामिल

बड़ौदा के बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को वेस्ट जोन के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। लेकिन सेमीफाइनल से पहले सरफराज की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। शिवालिक ने 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 43.48 की औसत से 1,087 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीज़न में सात मैचों में 44 की औसत से 484 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

जुरेल की जगह उपेंद्र यादव को किया गया सेंट्रल जोन में शामिल

सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल की जगह उपेंद्र यादव को शामिल किया गया है। जुरेल ग्रोइन की चोट से उबर नहीं पाए हैं। इस कारण वह नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल का मुकाबला नहीं खेल पाए थे। जुरेल की जगह टीम में शामिल यादव ने 41.40 की औसत से 2484 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

कुलदीप यादव और तिलक वर्मा भी नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी

इस मुकाबले में कुछ और खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं सेंट्रल जोन के कुलदीप यादव भी आगे का मैच नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ी एशिया कप के लिए 4 सितंबर को दुबई पहुंचेंगे। जहां भारतीय टीम एशिया कप की तैयारी शुरू करेगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान