संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20I में संजू सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के...

Sanju Samson Out For Golden Duck: संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 आई में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहले ही गेंद पर बोल्ड किया।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन भारतीय पारी के पहले ही गेंद पर बोल्ड होकर एक अनचाहा उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20आई में पहली हीं गेंद पर आउट होने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ सैमसन का रविवार (25 जनवरी) को T20I मैच में शून्य पर आउट होना चर्चा का विषय बन गया। भारत की पारी की पहली ही गेंद पर न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सैमसन के डिफेंस को तोड़ दिया और उनके स्टंप्स बिखेर दिए। सैमसन ने दूसरे मैच में मात्र 6 और पहले मैच में 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

T20I पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2016
  • पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2021
  • रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, बैसटेरे 2022
  • संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026

7वीं बार संजू सैमसन जीरो पर हुए आउट

जीरो पर आउट होते के साथ ही संजू सैमसन का T20I करियर में यह 7वां डक बन गया है। टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 2007 से 2024 तक खेले गए 159 टी20आई मैचों में 12 बार अपना खाता नहीं खोला। 2024 में उन्होंने भारत को T20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली ने अपने T20I करियर में भारत के लिए 7 डक बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम 6 डक दर्ज हैं। इस प्रकार, सैमसन ने अपने करियर में अब तक रोहित और कोहली के स्तर तक तो नहीं पहुंचा, लेकिन लगातार शून्य पर आउट होना उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में फेल होने के बाद अब उनका ओपनिंग पोजिशन भी खतरे में है। ईशान किशन इस नंबर के लिए अब पहले दावेदार बनते जा रहे हैं।

टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन डक
रोहित शर्मा 159 4231 12
विराट कोहली 125 4188 7
संजू सैमसन 55 1048 7
सूर्यकुमार यादव 102 2902 6
केएल राहुल 72 2265 5

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी