मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रन की नाबाद शतकीय पारी के बाद संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Sanju Samson Century: मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस शतक के दम पर उन्होंने खास रिकॉर्ड में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

संजय सिंह बिष्ट

Highest Hundred For Indian Players In T20: आईपीएल 2026 के 33वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस सीजन में अपना दूसरा शतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

संजू सैमसन की नाबाद 101 रन की पारी

संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनकी इस पारी में शानदार शॉट्स देखने को मिले, जिसने मैच का रुख बदल दिया। इस शतक के साथ सैमसन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और रोहित शर्मा की बराबरी करने में सफल रहे।

सैमसन ने टी20 शतकों में की रोहित की बराबरी

भारतीय खिलाड़ियों में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम है, जिनके नाम 9-9 शतक हैं। अब इस सूची में संजू सैमसन ने भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मुंबई के खिलाफ शतक पूरा करते ही उनके टी20 करियर में शतकों की संख्या 8 हो गई, जिससे वह रोहित शर्मा के बराबर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सैमसन ने अब तक 337 टी20 मैचों में 8693 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 9 शतक
  • अभिषेक शर्मा - 9 शतक
  • रोहित शर्मा - 8 शतक
  • संजू सैमसन - 8 शतक

आईपीएल में भी सैमसन का कमाल

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन अब संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले रुतुराज गायकवाड, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने सीएसके के लिए 2-2 शतक लगाए थे। इसके अलावा, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सैमसन ने केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिनके नाम 5-5 शतक हैं। इस सूची में विराट कोहली शीर्ष पर बने हुए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 8 शतक
  • जोस बटलर - 7 शतक
  • क्रिस गेल - 6 शतक
  • केएल राहुल - 5 शतक
  • संजू सैमसन - 5 शतक

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह