केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पुणे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल तो छलका इस पूर्व दिग्गज का दर्द, कहा- 8 से 9 शतक जमाने के बावजूद...!

केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद भारत के पुर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज से वापसी करने वाले केएल राहुल अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जबकि शुभमन गिल की जगह खेलने वाले सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट मैच में 150 रन जड़कर अपना दावा मजबूत कर लिया है।

इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे थे कि केएल राहुल को अब टेस्ट टीम इंडिया से बाहर कर देना चाहिए। खास बात यह कि राहुल को पुणे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। लेकिन जहां टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर राहुल का समर्थन करते नजर आए तो वहीं संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया।

मीडिया से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने केएल राहुल और उनकी खराब फॉर्म को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि हां, राहुल को अब जगह बनानी होगी। वहीं, बात करें शुभमन गिल की तो वह फॉर्म में तीसरे नंबर पर हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट कॉमेंटेटर ने दु:ख जाहिर किया है।

संजय् मांजरेकर ने कहा कि मुझे केएल राहुल के लिए दुख होता है। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आठ-नौ शतक लगाने के बाद भी 50 मैचों में उनका औसत 35 के आसपास है। उन्होंने कहा कि केएल राहुल में काफी क्लास और काबिलियत है, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उम्मीद है कि जब वह प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगो तो कोई उन पर काम करेगा।

केएल राहुल की बात करें तो इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही वह चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। इसके बाद राहुल सीधे आईपीएल 2024 सीजन में लौटे और इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी सीरीज से वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर पाए।

कानपुर टेस्ट मैच में राहुल ने 68 रनों की पारी खेली थी। जबकि इसके अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। राहुल ने भारत के लिए अब तक कुल 53 टेस्ट मैचों में 33.87 की एवरेज से 2981 रन बनाए हैं। अब अगर उन्हें इंडिया की टेस्ट टीम में जगह पक्की करनी है, तो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले उन्हें बड़ा धमाका करना पड़ेगा।

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते