साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेस्ट टीम में चुने जाने पर बोले साई सुदर्शन, इस लम्हे को बताया करियर का सबसे खास पल

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार तमिलनाडु के बल्लेबाज साई सुदर्शन को शामिल किया गया है। साई सुदर्शन इस पल का खास लम्हा बताया है। सुदर्शन को घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद इसे अपने करियर का सबसे खास लम्हा बताया है। इस मौके को अविश्वसनीय करार देते हुए कहा कि यह उनकी कहानी की महज शुरुआत है।

साई सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन, मौजूदा आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी और उनकी तकनीकी परिपक्वता के कारण उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी तकनीकी कौशल के कारण इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वो बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

देश के लिए सम्मान की बात

टीम में चयन की खबर मिलने पर सुदर्शन ने कहा कि मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के लिए देश के लिए खेलना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह बहुत शानदार, विशेष और अविश्वसनीय अहसास है। कोई भी खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलना शुरू करता है, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है जो उसका अंतिम लक्ष्य होता है।

परिवार के योगदान को भी किया याद

उन्होंने इस उपलब्धि के पीछे अपने परिवार की भूमिका को खासतौर पर याद किया। इस मुकाम तक पहुंचने में अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के योगदान को याद करते हुए कहा कि मुझे पता है कि मेरे माता-पिता आज खुश होंगे। मैंने अपने माता-पिता और भाई के साथ ‘फेसटाइम' पर बात की। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। कुछ पारिवारिक मित्रों और करीबी दोस्तों से भी बात की, वे बहुत खुश थे और मैं उनके चेहरों पर यह देख सकता था।

कप्तान बनने पर गिल के लिए खुशी व्यक्त की

तमिलनाडु के बाएं हाथ का यह खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स में अपने कप्तान शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने से भी काफी खुश है जिनके साथ उन्होंने कुछ आयु वर्ग का क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि मैं गिल के साथ क्रिकेट में आगे बढ़ने के दिनों का हिस्सा रहा हूं। मैंने पिछले चार वर्षों में उन्हें खेलते देखा है। इतना प्रतिभाशाली बल्लेबाज, इतना कुशल बल्लेबाज, कोई भी देख सकता है।''

सुदर्शन ने गुजरात की टीम में अपने सलामी जोड़ीदार के बारे में कहा कि वह निश्चित रूप से देश को गौरवान्वित करेगा और देश के लिए महान चीजें करेगा। मैं खुश हूं कि अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला उनकी अगुआई में खेलूंगा।

आईपीएल में लीडिंग रन स्कोरर हैं साई सुदर्शन

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने हाल ही में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, और 638 रन बनाकर फिलहाल टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में वह अपने कप्तान शुभमन गिल से दो रन आगे हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी