सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy के क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई टीम को मिला गुरुमंत्र, क्रिकेट के भगवान ने दिया जीत का ज्ञान

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम को रणजी क्वार्टर फाइनल से पहले दबाव संभालने और जीत की मानसिकता बनाए रखने की सलाह दी, यशस्वी जायसवाल की वापसी ने टीम को मजबूती दी।

उज्जवल सिन्हा

Sachin Tendulkar Unveils Winning Mindset: मुंबई के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल से पहले बुधवार को मुंबई के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ विशेष सत्र आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

मुंबई 42 बार की विजेता टीम के लिए यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 से 10 फरवरी तक एमसीए-बीकेसी मैदान पर आठ बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। कर्नाटक की टीम इस साल बेहतरीन प्रदर्शन की है। वहीं मुंबई की नजरें कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।

शार्दुल ठाकुर ने क्या कहा?

मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने कहा, "हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि ड्रेसिंग रूम में सचिन सर मौजूद थे। यह सिर्फ़ प्रेरक बातचीत नहीं थी, बल्कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सवालों का जवाब देने का अवसर भी था। सभी ने तैयारी, जीतने की मानसिकता और मुश्किल हालात में दबाव संभालने जैसे कई सवाल पूछे।" ठाकुर ने आगे बताया, "सचिन सर का मार्गदर्शन हमेशा मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा है। सभी खिलाड़ी खुश हैं कि उन्हें खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी से सीधे अनुभव और ज्ञान सुनने को मिला।"

क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए जायसवाल की वापसी

इस सत्र में यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे, जो चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। ठाकुर और जायसवाल की वापसी मुंबई के लिए क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त ताकत साबित होने की उम्मीद है। सचिन तेंदुलकर का यह मार्गदर्शन मुंबई टीम के लिए केवल प्रेरणा का स्रोत नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करने और नॉकआउट मुकाबले में दबाव में सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें