जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे दूसरा टेस्ट? भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट है। लेकिन हमने यह तय नहीं किया है कि वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध होंगे। दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में 2 जुलाई से खेला जाएगा। बुमराह की उपलब्धि को लेकर भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा कि बुमराह दूसरे टेस्ट के लिए अभी तक उपलब्ध हैं। बुमराह को इस सीरीज में पांच में केवल तीन मैच ही खेलने हैं।

टेन डोशेट ने कहा कि बुमराह खेल के लिए उपलब्ध हैं। हमने पहले से ही योजना बनाई थी कि वह पांच में से केवल तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके पास पिछले टेस्ट के बाद रिकवरी के लिए आठ दिन का समय था, लेकिन हमें उनकी फिटनेस, कार्यभार और पिच की स्थिति जैसे कई कारकों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना है। तकनीकी रूप से वह फिट हैं, लेकिन हमने यह तय नहीं किया है कि वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं।

4 मैचों को हम कैसे मैनेज कर सकते हैं

उन्होंने आगे बताया कि यह निर्णय इस बात पर भी निर्भर करेगा कि हम इन 4 मैचों को कैसे मैनेज कर सकते हैं। हम यह भी देख रहे हैं कि लॉर्ड्स, मैनचेस्टर या ओवर के मैचों के लिए उन्हें रोककर रखे। उन्हें संभालकर रखना ज्यादा बेहतर होगा। वह पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने रविवार को अभ्यास किया और आज भी हल्की प्रैक्टिस की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है और उनके तीसरे टेस्ट में वापसी की संभावना है।

बुमराह ने पहले मैच में झटके थे 5 विकेट

पहले टेस्ट में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहली पारी में पांच विकेट झटके थे, जिससे टीम को छह रनों की मामूली बढ़त मिली थी। हालांकि, दूसरी पारी में वह विकेट लेने में नाकाम रहे और इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य पांच विकेट बाकी रहते हुए मुकाबले को जीत लिया।

पांच मैच नहीं खेलेंगे बुमराह

भारतीय टीम प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बुमराह को पूरे पांच मैचों में नहीं खिलाया जाएगा, ताकि उनके कार्यभार को संतुलित रखा जा सके। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर दोनों ने संकेत दिया था कि यह निर्णय सीरीज के दौरान परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।

बुमराह की गैरमौजूदगी में बाकी गेंदबाजों का काम बढ़ जाएगा। ऐसा भी है कि बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी कमजोर नजर आती है। पहले मैच में शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसी तेज़ गेंदबाज़ों की तिकड़ी पहले टेस्ट में अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सकी और इंग्लैंड को लगातार रन बनाने का अवसर मिला।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे