राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

RR vs MI: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान को बल्लेबाजी का दिया न्योता; अब 11-11 ओवर का होगा खेल

RR vs MI: गुवाहाटी में मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश के कारण ये मुकाबला 11-11 ओवर का खेला जा रहा है। जहां पर RR पहले बल्लेबाजी कर रही है।

उज्जवल सिन्हा

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (RR vs MI): आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहाटी में बारिश ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टॉस की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला 11-11 ओवर का खेला जाएगा और पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर डाली जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

राजस्थान की शानदार लय बरकरार

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की है। टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर शानदार लय हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। रियान पराग की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई है और हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन दिखाया है।

मुंबई के लिए खुद को साबित करने का मौका

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला अपनी ताकत दिखाने का बड़ा अवसर है। टीम कागजों पर मजबूत जरूर नजर आती है, लेकिन बाहर के मैचों में उसका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। 2023 के बाद से अवे मैचों में मुंबई का जीत-हार अनुपात काफी कमजोर रहा है, जिससे टीम पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, इस मैच से पहले मुंबई के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट होकर वापसी कर चुके हैं, जिससे टीम को संतुलन और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RR vs MI के मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच

बारिश के कारण मुकाबले का प्रारूप छोटा जरूर हो गया है, लेकिन इससे रोमांच में कोई कमी नहीं आएगी। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। राजस्थान जहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं मुंबई इंडियंस वापसी कर अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। ऐसे में यह मुकाबला फैंस के लिए काफी रोमांचक साबित हो सकता है।

RR vs MI का प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट