MI vs RR IPL 2026 13th Match Highlight: गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला खेला गया। बारिश के कारण ये मुकाबला देरे से खेला गया। इस कारण ओवर्स में कटौती हुई, जिसे बाद में 11-11 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 151 रन का विशाल टारगेट खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना सकी। इस हिसाब से राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबलो को 27 रन से अपने नाम कर लिया।
11-11 ओवर के इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अब सवाल यह है कि क्या मुंबई इंडियंस इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाएगी। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में 22 रन ठोककर पारी को धमाकेदार शुरुआत दी। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए दबाव और बढ़ा दिया। उन्होंने बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाए, जबकि तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की भी जमकर धुनाई की गई। राजस्थान को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब 81 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले सिर्फ 14 गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 20 रन जोड़े और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे