वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गुवाहाटी में राजस्थान के रजवाड़ों का बड़ा कारनामा, CSK को 8 विकेट से धूल चटाकर तोड़ डाला 12 साल पुराना रिकॉर्ड

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी। राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन के टारगेट को 12.1 ओवर में आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

RR Breaks 12 Year Old Record in the IPL: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 128 रन के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम ने गेंदों के लिहाज से अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जिसमें 47 गेंदें शेष रहीं। इससे पहले राजस्थान की सबसे बड़ी जीत 2014 में आरसीबी के खिलाफ आई थी, जब टीम ने 42 गेंद पहले मैच खत्म किया था। इस तरह राजस्थान ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

चेन्नई के खिलाफ 16वीं जीत

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब राजस्थान, पंजाब के साथ संयुक्त रूप से चेन्नई को सबसे ज्यादा 16 बार हराने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है, जिसने चेन्नई को सबसे ज्यादा 21 बार हराया है।

बची हुई गेंदों के लिहाज से RR की सबसे बड़ी जीत:

  • 2026 में CSK के खिलाफ (47 गेंदें)
  • 2014 में RCB के खिलाफ (41 गेंदें)
  • 2023 में KKR के खिलाफ (41 गेंदें)
  • 2011 में KTK के खिलाफ (35 गेंदें)
  • 2008 में CSK के खिलाफ (34 गेंदें)

चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही 6-6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान (17) और कार्तिक शर्मा (18) ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। अंत में जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला। पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। राजस्थान की ओर से नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 75 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि