IPL 2026 11th Match RCB vs CSK Live Update 
क्रिकेट

IPL 2026 RCB vs CSK Highlight: बेंगलुरु ने 43 रन से जीता मुकाबला, पाटीदार-टिम डेविड के आगे पस्त हुई चेन्नई

RCB vs CSK Highlight Score Updates: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई को 43 रन से हराया। रनों का पीछा करते हुए CSK 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026 11th Match RCB vs CSK Highlight Updates: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ। आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 48 रन ठोके, जबकि फिल साल्ट ने 46 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने भी 28 रनों की उपयोगी पारी खेली। सीएसके के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए और जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे व अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट ही मिल सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 30 रन के भीतर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद सरफराज खान ने 24 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। क्रुणाल पांड्या ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। जेमी ओवर्टन (37) और प्रशांत वीर (43) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अंत में पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि जेकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या को 2-2 सफलता मिली। इस हार के साथ सीएसके को लगातार तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि आरसीबी ने सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

RCB vs CSK Live Updates: आरसीबी ने 43 रन से जीता मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ये मुकाबला 43 रन से अपने नाम कर लिया।

RCB vs CSK Live Updates: जीत से 1 विकेट दूर RCB

अब आरसीबी को जीत के लिए 1 विकेट की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स को नूर अहमद के रूप में 9वां झटका लग चुका है। इस वक्त चेन्नई की पारी का 18वां ओवर चल रहा है।

RCB vs CSK Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 8वां झटका

जेमी ओवर्टन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को 8वां झटका लग चुका है। उन्हें सुयश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। ओवर्टन ने 16 गेंद में 37 रन बनाए। अब सीएसके को जीत के लिए 23 गेंद में 73 रन की और आरसीबी को 2 विकेट की जरूरत है।

RCB vs CSK Live Updates: आरसीबी को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स के 7 बल्लेबाज आउट हो चुके है। ऐसे में बेंगलुरु जीत के करीब नजर आ रही है। अब सीएसके को जीत के लिए 25 गेंद में 74 रन की जरूरत है।

RCB vs CSK Live Updates: शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट

शिवम दुबे के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को उसका छठा झटका लग चुका है। उन्होंने 18 रन बनाए। दूसरी तरफ प्रशांत वीर 13 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। अब सीएसके को जीत के लिए 60 गेंद में 142 रन की जरूरत है।

RCB vs CSK Live Updates: आरसीबी के गेंदबाजों का दम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुश्किल में आ गई है। 7 ओवर के अंदर 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर प्रशांत वीर और शिवम दुबे मौजूद हैं। अब सीएसके को जीत के लिए 73 गेंद में 157 रन की जरूरत है।

RCB vs CSK Live Updates: आरसीबी को मिली तीसरी सफलता

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के बाद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें जैकब डफी ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके साथ ही आरसीबी को उसकी तीसरी सफलता मिली। संजू ने सिर्फ 9 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कार्तिक शर्मा आए हैं। 4 ओवर के चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 41/3 है।

RCB vs CSK Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की निराशाजनक शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की इस मुकाबले में खराब शुरुआत हुई है। 2 ओवर के अंदर टीम के दो बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। रजत पाटीदार को 7 रन के स्कोर पर जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद दूसरे ही ओवर में आयुष म्हात्रे को 1 रन पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 2.2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 23/2 है।

RCB vs CSK Live Updates: सीएसके की बल्लेबाजी हुई शुरू, सामने है 251 रन का विशाल टारगेट

आरसीबी के द्वारा 251 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान पर उतर चुकी है। टीम के लिए संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, आरसीबी के लिए जैकब डफी पहला ओवर लेकर आए हैं।

RCB vs CSK Live Updates: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स को देवदत्त पाडिक्कल के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग गया है। पाडिक्कल ने 29 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर टिम डेविड आए हैं। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 153/3 है। दूसरी तरफ कप्तान रजत पाटीदार 24 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं।

RCB vs CSK Live Updates: पाडिक्कल ने 28 गेंद में ठोकी फिप्टी

देवदत्त पाडिक्कल विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 28 गेंदों पर विस्फोटक अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।

RCB vs CSK Live Updates: शिवम दुबे को मिला विकेट

शिवम दुबे ने खतरनाक दिख रहे फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ आरसीबी को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान रजत पाटीदार आए हैं। 11.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 113/2 है।

RCB vs CSK Live Updates: अंशुल कंबोज ने विराट को भेजा पवेलियन

अंशुल कंबोज ने 28 रन के स्कोर पर विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विराट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही आरसीबी को ये पहला झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर देवदत्त पाडिक्कल आए हैं। 5.1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 45/1 है।

RCB vs CSK Live Updates: विराट और सॉल्ट मैदान पर उतरे

एम चिन्नास्वामी में आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए हैं।

RCB vs CSK Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इेलवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

RCB vs CSK Live Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग इेलवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह। जैकब डफी।

RCB vs CSK Live Updates: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस

बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कम से कम स्कोर पर रोककर मुकाबले में अपनी तरफ करना चाहेगी। टॉस जीतने के बाद कप्तान गायकवाड़ ने कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। ज़ाहिर है, यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है। पिच अच्छी लग रही है, यहाँ काफ़ी रन बनने की उम्मीद है। हम उन्हें जितना हो सके, उतने कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। MS धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं; कभी-कभी इसमें थोड़ा समय लगता है। अगर वह खेलने के लिए तैयार होंगे, तो जल्द ही वापसी करेंगे। पहला मैच निराशाजनक रहा था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाज़ी काफ़ी बेहतर थी। हर कोई आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह पिच काफ़ी सख़्त लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। यह एक ताज़ा विकेट है। पिछले मैच में लड़कों ने बहुत अच्छा खेला था और हम यहाँ भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं। पिछले मैच में जिस तरह से सभी ने खेला, वह जबरदस्त था। सभी को अपनी भूमिका के बारे में पूरी स्पष्टता थी और उनका आत्मविश्वास भी काफ़ी बढ़ा हुआ है। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।"

RCB vs CSK Live Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में चेन्नई का दबदबा देखने को मिला है। सीएसके ने 22 बार जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को सिर्फ 13 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

RCB vs CSK Live Updates: आत्मविश्वास में आरसीबी

मौजूदा चैंपियन RCB पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। पिछले सीजन का खिताब जीतने के बाद टीम ने इस बार भी घरेलू मैदान पर जीत से आगाज किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण दिख रहा है, जबकि चिन्नास्वामी में CSK के खिलाफ विराट कोहली का 149.4 का स्ट्राइक रेट उनकी आक्रामक मंशा को दर्शाता है।

RCB vs CSK Live Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देशवाल।

RCB vs CSK Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जकारी फॉल्क्स।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह