रोमारियो शेफर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा कारनामा करने वाले...

Romario Shepherd: वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट लेकर मुकाबले को 35 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Romario Shepherd Took Hattrick against Scotland: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की अहम भूमिका रही। शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए।

टी20 विश्व कप इतिहास की यह दसवीं हैट्रिक थी, जबकि शेफर्ड इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कुल नौवें गेंदबाज हैं। रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज की जीत में बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से बड़ी भूमिका निभाई और हैट्रिक विकेट सहित एक ही ओवर में 4 विकेट लिए। टी20 विश्व कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले रोमारियो शेफर्ड पहले गेंदबाज हैं, वहीं कुल नौवें गेंदबाज हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम विरोधी टीम स्थान वर्ष हैट्रिक/विकेट
ब्रेट ली बांग्लादेश केप टाउन 2007 हैट्रिक
कर्टिस कैम्फर नीदरलैंड अबू धाबी 2021 4 गेंद में 4 विकेट (4-in-4)
वानिंदु हासरंगा साउथ अफ्रीका शारजाह 2021 हैट्रिक
कागिसो रबाडा इंग्लैंड शारजाह 2021 हैट्रिक
कार्तिक मियप्पन श्रीलंका गीलोंग 2022 हैट्रिक
जोश लिटिल न्यूज़ीलैंड एडिलेड 2022 हैट्रिक
पैट कमिंस बांग्लादेश नॉर्थ साउंड 2024 हैट्रिक
पैट कमिंस अफगानिस्तान अर्नोस वैले 2024 हैट्रिक
क्रिस जॉर्डन यूएसए ब्रिजटाउन 2024 हैट्रिक
रोमारियो शेफर्ड स्कॉटलैंड कोलकाता 2026 हैट्रिक

टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने ली थी। ब्रेट ली ने 2007 में खेले गए पहले संस्करण में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लिया था। आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने दूसरी हैट्रिक 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ ली थी। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने तीसरी हैट्रिक 2021 विश्व कप में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ली थी। 2021 विश्व कप में ही कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह टी20 विश्व कप इतिहास की चौथी हैट्रिक थी।

टी20 विश्व कप 2022 में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ और आयरलैंड के जोश लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। मयप्पन पांचवें और लिटिल छठे गेंदबाज बने थे। टी20 विश्व कप 2024 में तीन हैट्रिक आए थे। पैट कमिंस ने दो हैट्रिक ली थी। उन्होंने पहली हैट्रिक बांग्लादेश और दूसरी अफगानिस्तान के खिलाफ ली थी। कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे।

टी20 विश्व कप की नौवीं हैट्रिक 2024 में इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने यूएसए के खिलाफ हासिल की थी। जॉर्डन हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज थे। अब इस सूची में रोमारियो शेफर्ड का नाम नौवें गेंदबाज के रूप में दर्ज हो गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा