वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (डिजाइन फोटो)  
क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हिटमैन, जल्द ही यह कीर्तिमान धराशाई करेंगे रोहित शर्मा

टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ना आसान बात नहीं होता है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्रीज पर टिके रहना, क्योंकि क्रिकेट का यह प्रारूप सबसे लंबा होता है। लेकिन फिर भी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जो इन सब बाधाओं को पार कर वो कारनामा करते हैं जिसे करने में सब डरते हैं। हालांकि रोहित काफी अलग हैं, इसी वजह से वह अब भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आ गए हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां अक्सर रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। कुछ रिकॉर्ड्स तो ऐसे होते हैं जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल सा हो जाता है। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं, जो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने में पीछे नहीं हटते। उन्हीं बल्लेबाजों में से एक हैं भारत के कप्तान रोहित शर्मा, जो आज के समय में उस मुकाम पर पहुंच रहे हैं, जहां दूर-दूर तक भारत का कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं।

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ना आसान बात नहीं होता है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्रीज पर टिके रहना, क्योंकि क्रिकेट का यह प्रारूप सबसे लंबा होता है। इसके अलावा बाउंड्री लाइन भी काफी लंबी होती है। लेकिन फिर भी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जो इन सब बाधाओं को पार कर वो कारनामा करते हैं जिसे करने में सब डरते हैं। हालांकि रोहित काफी अलग हैं, उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करना काफी पसंद है। इसी वजह से वह अब भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आ गए हैं।

रोहित तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में भी काफी शानदार है। उन्हें पहले से ही सिक्सर किंग कहा जाता है। वह हमेशा से ही शानदार गेंद को अपनी तरफ आते देख उसे बाउंड्री पार पहुंचा देते हैं। टेस्ट में अब तक उनके नाम 84 सिक्सेस हैं। ऐसे में वह जल्द ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, उनके नाम टेस्ट में 91 छक्के हैं।

रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग

रोहित अपने नाम करेंगे ये रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट की 190 पारियों में 91 छक्के अपने नाम किए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने अपनी 101 पारियों में 84 छक्के लगाए हैं। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज में रोहित जल्द ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट में छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

लिस्ट में सबसे ऊपर ऑलराउंडर

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सबसे ऊपर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है। उन्होंने टेस्ट की अपनी 190 पारियों में 131 छक्के जड़े हैं। खास बात ये है कि वह शुद्ध बल्लेबाज ना होते हुए भी यह महान रिकॉर्ड अपने नाम करके रखा है। इस लिस्ट में सहवाग का नाम छठे स्थान पर है, जबकि रोहित शर्मा का नाम 11वें स्थान पर है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट