रोहित शर्मा स्टैंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेस्ट से संन्यास के बाद भी वानखेड़े में गूंजा रोहित-रोहित का शोर, मुंबई के मैदान में हुआ स्टैंड का उद्घाटन

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में रोहित शर्मा स्ट्रैंड का उद्धाटन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य शामिल रहे।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: भारतीय टेस्ट टीम से हाल में संन्यास लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खास तोहफा दिया गया है। रोहित शर्मा के नाम पर मुंबई के वानखेड़े में एक स्टैंड बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज 16 मई को शाम को किया गया। इस मौके पर रोहित शर्मा पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।

इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और NCP प्रमुख शरद पवार के अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इन्होंने ने ही रोहित शर्मा स्टैंड का उद्धाटन किया। वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल-3 का नाम अब रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। उद्घाटन का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड के लिए मिलिंद नार्वेकर द्वारा पेश किए रिपोर्ट के बाद पारित किया गया। जिसकी मंजूरी पिछले महीने ही वार्षिक बैठक में मिली थी। उसके अलावा शरद यादव के नाम पर एक स्टैंड का उद्धाटन किया गया। वहीं, ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 को अब शरद पवार स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, जबकि लेवल-4 का नाम बदलकर अजीत वाडेकर स्टैंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिस का नाम अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है।

सचिन और गावस्कर की लिस्ट में हुए शामिल

रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड उद्धाटन के बाद वो अब सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिनका नाम पहले से ही वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद है।

आपको बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता रही थी। फाइनल का मुकाबला भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो भारतीय कप्तान के रूप में किसी भी मुंबई खिलाड़ी ने हासिल नहीं की है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच